जब स्कूल बस से उतरते ही इस 13 साल की हसीना संग अंकल ने की थी गंदी बात, सालों बाद छलका दर्द!

Kanika Maheshwari On Harassment: स्टार प्लस के मशहूर शो 'दीया और बाती हम' सीरियल में मीनाक्षी राठी का किरदार निभा कर घर-घर में मशहूर हुई कनिका माहेश्वरी इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया और कई गलत चीजों पर भी बात की।

Kanika Maheshwari

एक्ट्रेस संग अंकल ने की गंदी बात

Hauterrfly के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान करने का माहेश्वरी ने अपने स्कूल के दोनों को याद किया और बताया कि 13 साल की उम्र में जब वह स्कूल बस से उतरकर अपने घर जाया करती थी तो एक अंकल वहां पर आए और उनसे पता पूछने लगे। जब वह एड्रेस देख रही थी तो वह उन्हें गलत नजरों से देखने लगे और बहुत गंदी बात बोली। इसके बाद कनिका ने उनसे सवाल किया कि अंकल आप ऐसा क्यों बोल रहे हो तो वह वहां से चले गए थे।

कनिका माहेश्वरी ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि उस उम्र में भी वह चुप नहीं रही क्योंकि उनके माता-पिता ने बताया था कि अगर कोई भी आपसे गलत तरीके से बात करता है तो आप भी उनको जवाब दो। इसी के चलते उन्होंने इस दौरान अपने लिए आवाज उठाई और घर आकर जब उन्होंने अपनी मां को बताया तो वह रोज बस स्टैंड पर उन्हें लेने आने लग गई थी।

कनिका माहेश्वरी ने इसी इंटरव्यू के दौरान महिलाओं के पहनावे को लेकर बात किया और कहा कि लड़कियां जब छोटे कपड़े पहनती हैं और उनकी बॉडी दिखती है तो लोग उन्हें ब्लेम करते रहते हैं। लोग कहते हैं कि ऐसे कपड़े पहनोगी तो लोग देखेंगे ही तो आजादी से अपनी पसंद के कपड़े पहनाना भी काफी ज्यादा मुश्किल है।

जब कनिका ने पहने छोटे कपड़े तो मिला ऐसा रिएक्शन

दीया और बाकी हम सीरियल के साथ-साथ कनिका माहेश्वरी नच बलिए में भी कर रही थी। सीरियल के लिए तो उन्हें कह दिया गया था कि उन्हें किसी भी तरीके के छोटे या मॉडर्न कपड़े नहीं मिलेंगे। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह एक बहू का रोल निभा रही थी। लेकिन एक बार वह शॉर्ट्स में अपने घर से निकल गई और इसकी वजह से कुछ लोगों ने उन्हें देखकर कहा कि "तुम्हें शर्म नहीं आ रही है और तुम्हारे पति को बताऊं क्या।"

कनिका माहेश्वरी का वर्क फ्रंट

अगर हम कनिका माहेश्वरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि साल 2001 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। तब वह टीवी शो 'कभी आए ना जुदाई' में नजर आई थी और यही से उन्होंने डेब्यू किया था। लेकिन उनका असल पहचान सीरियल 'दीया और बाती'हमसे मिली थी। इसके बाद उन्हें 'तू सूरज मैं सांझ पिया' जी और 'राजा की आएगी' बारात जैसे शोज में देखा गया। इस समय वह 'सहर होने को है' सीरियल में नजर आ रही है।

Read more about: kanika maheshwari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X