एक ही लड़के को डेट कर रही थीं टीवी की ये 2 हसीनाएं, सच सामने आते ही की जमकर पिटाई!
Kanika Maheshwari Shocking Revelation: कनिका माहेश्वरी टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने दीया और बाती सीरियल में मीनाक्षी राठी का किरदार निभा कर काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इस समय उन्हें शो 'सहर होने को है' में देखा जा रहा है। इसी शो में उनके साथ में माही विज को भी देखा जा रहा है।

माही और कनिका बचपन के हैं दोस्त
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में कनिका माहेश्वरी ने टेलीचक्कर के साथ में एक इंटरव्यू दिया जहां पर उन्होंने बताया कि वह माही की पुरानी दोस्त है। उन्होंने बताया कि "माही और मैं बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं। वह भी दिल्ली से आती है और मैं भी।"
दो एक्ट्रेसेस का बना एक बॉयफ्रेंड
कनिका माहेश्वरी ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "मेरा और माही का एक बड़ा बॉयफ्रेंड भी था। लेकिन जब वह पकड़ा गया था तो उसकी काफी ज्यादा पिटाई भी हुई थी। मुंबई में मेरी और माही की इतनी ज्यादा बात नहीं होती थी। लेकिन हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स हैं। हम लोग टच में तो रहते हैं और अब जब सालों के बाद में साथ में काम किया है तो और भी ज्यादा मजा आ रहा है।"
कनिका माहेश्वरी की निजी जिंदगी
अगर हम कनिका माहेश्वरी की निजी जिंदगी की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने पति से तलाक ले लिया है। उनका एक बेटा भी है और अभी के वक्त में वह सिंगल मदर बनकर अपने बेटे की परवरिश कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications