..................... Kanika Maheshwari On Divorce With Husband And Single Mother Life - Hindi Filmibeat

12 साल की टूटी शादी, सिंगल मदर बनकर बेटे की परवरिश कर रही ये टीवी एक्ट्रेस, जानें पति से क्यों अलग हुईं कनिका?

Kanika Maheshwari Divorce: कनिका माहेश्वरी टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इस समय वह 'सहर होने को है' नाम के शो में नजर आ रही है। लेकिन आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल दोनों लाइफ के लिए काफी चर्चा में रही है।

Kanika Maheshwari

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कनिका माहेश्वरी को सीरियल दीया और बाती हम से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस सीरियल में उन्होंने मीनाक्षी राठी का बहुत ही चुलबुला सा किरदार अदा किया था।

लेकिन हाल ही में कनिका माहेश्वरी ने सिंगल मदर होने के चैलेंज और पति से तलाक को लेकर बात की है। साल 2012 में उन्होंने अंकुर घई के साथ में शादी की थी और 12 साल के बाद में 2024 में उन्होंने पति से तलाक ले लिया।

कनिका माहेश्वरी से इंटरव्यू के दौरान जब सवाल किया गया कि 12 साल पुराना रिश्ता तोड़ना कितना ज्यादा मुश्किल था और इसके टूटने की क्या वजह रही। तो उन्होंने टेली मसाला के साथ इंटरव्यू के दौरान बात की और कहा कि "तलाक लेना मेरे लिए बहुत ज्यादा मुश्किल था।"

कनिका ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "जब दो लोगों में बात होना बंद हो जाती है तो अलग होना बेहतर होता है। सिंगल मदर होना भी मेरे लिए काफी मुश्किल है। मेरा बेटा मेरे कंधे तक आ चुका है और उसके साथ कभी पिता का किरदार निभाना पड़ता है तो कभी मां का। नरम भी होना पड़ता है तो कभी सख्त भी होना पड़ता है। कई सारे चैलेंज आते हैं लेकिन मैं संभाल रही हूं।"

कनिका माहेश्वरी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मेरी प्रेगनेंसी पूरी तरीके से अनप्लान्ड थी। मैं लंदन गई हुई थी और वहां से वापस आई तो प्रेग्नेंट थी। शो के प्रोड्यूसर ने भी कहा था कि यह तो बहुत अच्छी बात है।"

अभिनेत्री ने आगे बताया कि प्रेगनेंसी के वक्त वह दीया और बाती शो में काम कर रही थी। कनिका बताती है कि "मुझे सेट पर बहुत पैंपर किया जाता था और इसी वजह से मैं डिलीवरी के 12 दिन बाद सेट पर लौट गई थी।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कनिका माहेश्वरी ने पति से अलग हो जाने के बावजूद भी अपनी लग्जरियस लाइफ से कोई भी समझौता नहीं किया। अच्छा खासा पैसा कमा रही है और बेटे को भी अच्छी लाइफ दे रही हैं। सिंगल मदर होने को लेकर उन्हें कई बार जज भी किया जाता है लेकिन इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Read more about: kanika maheshwari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X