सुबह उठते ही ये 2 चीज़ें देखती हैं कनिका माहेश्वरी, खुद खोला बेडरूम का राज! देखें घर की खूबसूरत झलकियां
Kanika Maheshwari Home Tour: 'दीया और बाती हम' सीरियल में मीनाक्षी राठी का किरदार निभा कर फेमस होने वाली एक्ट्रेस करने का माहेश्वरी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दे कि उनका तलाक हो चुका है और पति के साथ रिश्ता टूटने के बाद में अभी के वक्त में वह मुंबई में अपने बेटे के साथ में रहती हैं।

कनिका माहेश्वरी का लिविंग रूम
Mashable India के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान कनिका माहेश्वरी ने अपने आलीशान घर का टूर करवाया। उनके लिविंग रूम की थीम व्हाइट है। जो शांति का भी प्रतीक है। लेकिन वाइट लिविंग रूम में कनिका ने डार्क ग्रीन कलर का सोफा लगाया हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को ग्रीन कलर बहुत पसंद है इसीलिए उन्होंने लिविंग रूम में ग्रीन कलर का सोफा रखा हुआ है। कनिका ने अपने लिविंग रूम में भगवान कृष्ण और राधा रानी की बहुत ही खूबसूरत पेंटिंग लगाइ हुई है।
कनिका माहेश्वरी ने अपने ग्रीन सोफे के साथ एनिमल प्रिंट कुशन को भी लगाया है। उनके अनुसार उन्हें एनिमल प्रिंट बहुत ज्यादा पसंद है और इसी वजह से उन्होंने इसका टच लिविंग रूम में दिया। लिविंग रूम में सोफे के ऊपर दीवार पर एक खूबसूरत बटरफ्लाई पेंटिंग भी है। जो अभिनेत्री के दिल के बेहद करीब है। अभिनेत्री के मुताबिक वह सैटरडे की रात को बेटे के साथ लिविंग रूम में बैठकर टीवी देखते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं।
मंदिर और बालकनी भी है खूबसूरत
कनिका माहेश्वरी के घर में एक बड़ी सी बालकनी है और बालकनी में एक पेंटिंग भी लगी हुई है जो गाय के गोबर के ऊपर बनी हुई है। इसके अलावा उनके घर का मंदिर भी बेहद खास है और मंदिर के लिए भगवान की कोई भी मूर्ति उन्होंने नहीं खरीदी है। उन्हें सारी मूर्तियां गिफ्ट में ही मिली है।
बेडरूम की झलकियां
कनिका ने अपने बेडरूम की भी झलक दिखाई और इसमें उन्होंने भगवान बुद्ध की फोटो और घोड़े की तस्वीर भी लगा रखी है। एक्ट्रेस सुबह सबसे पहले उठकर इन्हीं चीजों को देखते हैं। उन्होंने अपने बेटे का भी कैमरा दिखाया जो काफी ज्यादा खूबसूरत है। जिसमें काफी सारे खिलौने और टेडी बीयर्स रखे हुए हैं।
बेटे के साथ खुश हैं कनिका
कनिका माहेश्वरी का घर भले ही थोड़ा छोटा है लेकिन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होने के साथ-साथ लैविश भी लगता है। उन्होंने घर को बहुत ही खूबसूरत लाइट्स, शोपीस और पेंटिंग से सजाया हुआ है। अपने सिंपल और एलिगेंट घर में वह बेटे के साथ बेहद ही खुशहाल जिंदगी जीती हैं।


Click it and Unblock the Notifications