'कपड़े उतारकर मेरे हाथ में...', जब कास्टिंग डायरेक्टर ने इस एक्ट्रेस का उठाना चाहा फायदा, बोलीं- उसको मैंने गाल

Kangana Sharma Casting Couch: ग्रेट ग्रैंड मस्ती और राम रतन जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी कंगना शर्मा आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। बिग बॉस 18 में उनको गेस्ट के तौर पर भी देखा गया था। यहां से वह काफी ज्यादा चर्चा में आ गई थी और अब इसी बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में कास्टिंग काउच को लेकर बात की है।
पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में कंगना शर्मा ने खुलासा किया कि उनसे कास्टिंग डायरेक्टर ने सरेआम एक गंदी डिमांड कर दी थी। एक्ट्रेस ने आगे इस बात पर बात करते हुए बताया कि एक शख्स ने उनसे पब्लिकली उनके अंडरगारमेंट को उतारने की मांग कर दी थी और इस पर एक्ट्रेस काफी ज्यादा भड़क भी गई थी।
कंगना शर्मा ने इस पर बात करते हुए बताया कि "एक एजेंसी के मालिक ने मुझको अपने ऑफिस में बुलाया और मैं वहां पर चली गई थी। फिर उन्होंने मुझे कहा कि तुमको पता है ना कि इसमें कितने ज्यादा बोल्ड सीन है? तो मैंने उनको कहा कि हां, उसमें लव मेकिंग सीन है। तो उन्होंने कहा कि ओरल सीन भी कर लोगी तो मैंने कहा हां कर लूंगी।"
कंगना शर्मा इस पॉडकास्ट के दौरान बताती है कि "तब मैंने एक फ्रॉक वाली ड्रेस पहन रखी थी और इसको देखकर उसने उनसे कहा कि तुम मुझे अपना अंडरवियर उतार कर हाथ में दे दो। इस बात को सुनकर मैं बहुत हैरान हो गई और मैंने उनको कहा कि यह कौन सा तरीका है। इतने सारे लोगों के बीच में कोई ऐसी बात कैसे कर सकता है।"
कंगना ने आगे बताया कि "मैंने उसको कहा कि तू मेरे से यहीं थप्पड़ खाएगा या बाहर। तो उसने मुझको कहा कि मैं तो तुम्हारी बोल्डनेस चेक कर रहा था। तुम्हें और भी ज्यादा गुस्सा हो गई और उसको कहा कि मेरे कपड़े उतरवा कर तुम मेरी बोल्डनेस चेक करोगे? मैंने उसको गाली दे दी और कहा कि चले जा वरना यही जलती हुई डिश तेरे मुंह पर दे दूंगी।"
कंगना शर्मा ने इस पर बात करते हुए आगे बताया कि "कास्टिंग डायरेक्टर को जब मैं ऐसी बातें बोली तो वह भी काफी हैरान हो गया और उसने मुझे कहा कि नहीं प्लीज यह सब किसी को बताना मत। मैं तो बस तुमसे यूं ही कह रहा था।"


Click it and Unblock the Notifications











