..................... Kangana Ranaut wants Karan Johar and Aamir Khan to be jailed, spoke at the lock upp trailer launch! करण जौहर और आमिर खान को जेल में बंद करना चाहती हैं कंगना रनौत - Hindi Filmibeat

करण जौहर और आमिर खान को जेल में बंद करना चाहती हैं कंगना रनौत, 'लॉक अप' ट्रेलर लॉन्च पर बोलीं!

कंगना रनौत इस वक्त काफी ज्यादा चर्चा में हैं और उनका रियालिटी शो धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम बात कर रहे हैं उनके अपकमिंग शो लॉक अप के बारे में जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैँ। इस शो में कंगनी रनौत बतौर होस्ट नजर आएंगी। हाल ही में, ट्रेलर लॉन्च पर, कंगना अपने शानदार मूड में थीं क्योंकि उन्होंने उन सभी के नाम साझा किए जिन्हें वह अपने शो में सलाखों के पीछे रखना चाहती हैं।

एक्ट्रेस ने करण जौहर को अपना 'बेस्ट फ्रेंड' बताया और कहा कि वह उन्हें लॉक अप में रखना चाहती हैं। सभी जानते हैं कि कंगना रनौत और करण जौहर के बीच काफी समय से सबकुछ ठीक नहीं रहा है और दोनों के बीच एक विवाद सा रहा है।

kangana ranaut, karan johar, aamir khan, कंगना रनौत, करण जौहर, आमिर खान

इस सवाल पर कंगना रनौत ने जवाब दिया था कि वो किसको सलाखों के पीछे रखना चाहेंगी। उन्होने कहा कि.. "बहुत सारे लोग हैं जो इस लायक हैं और उन्हे लॉक-अप में होना चाहिए और वो फिल्म इंडस्ट्री के भी हैं।

बेस्ट फ्रेंड करण जौहर जी

बेस्ट फ्रेंड करण जौहर जी

मेरे लॉक-अप में मेरी फेवरेट कास्ट होगी... सबसे पहले तो मेरे बेस्ट फ्रेंड करण जौहर जी। मैं उनकी मेजबानी करना चाहूंगी।" इस बीच एकता कपूर ने एक्ट्रेस को बीच में ही टोकते हुए कहा कि ''करण और मैं अंदर बैठकर खाने की बात करेंगे। हम कंगना को अंदर बुलाएंगे और हम तीनों एक साथ खाना खाएंगे।

बात काफी चर्चा में चल रही है

बात काफी चर्चा में चल रही है

कंगना रनौत और एकता कपूर के बीच की ये बात काफी चर्चा में चल रही है। हालांकि करण जौहर की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है लेकिन हो सकता है कि ऐसा हो जाए।

आमिर खान की बहुत बड़ी फैन हूं

आमिर खान की बहुत बड़ी फैन हूं

करण के अलावा कंगना रनौत ने कहा कि.. "मैं मिस्टर आमिर खान की बहुत बड़ी फैन हूं। मैं उन्हें लॉक-अप में रखना चाहूंगी। मैं मिस्टर बच्चन से भी प्यार करती हूं। वे प्रतियोगी नहीं हैं, बल्कि मेरी इच्छा सूची में हैं।"

प्रतियोगी एक जेल में बंद होंगे

प्रतियोगी एक जेल में बंद होंगे

गौरतलब है कि इस शो का ये थीम है कि प्रतियोगी एक जेल में बंद होंगे और उसकी क्वीन कंगना रनौत होंगी। प्रतियोगियों को हर वो चीज करनी होगी जो कि कंगना रनौत उनसे करवाना चाहती हैँ।

एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी

एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी

कंगना रनौत का ये शानदार शो एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर रिलीज होगी। ओटीटी पर रिलीज होने के कारण इतना तो है कि कंटेंट काफी दमदार होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X