Shocking..कंगना हो गई हैं नाराज...देना चाहती हैं थप्पड़ से जवाब
रंगून के प्रमोशन के लिए कंगना रनौत हाल ही में टीवी शो वॉइस ऑफ इंडिया 2 के सेट पर पहुंची। इस शो की होस्ट सुगंधा मिश्रा को कंगना की नाराजगी का सामना करना पड़ा। आखिर क्यों ?
कंगना रनौत का बेबाक अंदाज हर किसी के लिए संभालना आसान नहीं है। यही वजह है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके दोस्तों की गिनती उंगलियों पर आसानी से की जा सकती है।
अपने इसी बिंदास स्टाइल के साथ इन दिनों कंगना रनौत अपनी अगली फिल्म रंगून का प्रमोशन कर रही हैं। मीडिया बाइट से लेकर इंटरव्यू तक कंगना खुद से जुड़ी हुई हर बात का खुल कर जवाब दे रही हैं। हाल ही में वह अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए द वॉयस ऑफ इंडिया सीजन 2 के सेट पर पहुंची थी।

इस शो को सुगंधा मिश्रा होस्ट कर रही हैं। कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा कंगना की मिमिकरी करने में माहिर हैं। उनकी इस खूबी से सेट पर मौजूद सभी जज वाकिफ थे। उन्होंने कंगना के आते भर ही सुगंधा से कंगना की मिमिकरी करने को कहा।
शो के कोच सलीम मर्चेंट और शान सुगंधा को कंगना की मिमिकरी करने के लिए उत्साहित करने लगे। फिर क्या शायद कंगना अपनी मिमिकरी से खुश नहीं हुई। उन्होंने तुरंत सबके सामने कह दिया कि मेरा मन कर रहा है कि सुगंधा को एक थप्पड़ मार दूं।
हालांकि सुगंधा ने मुस्कुरा कर इस पूरी बात को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार सुगंधा को कंगना के इस व्यवहार से ठेस पहुंची है।लेकिन वह उसे ज्यादा महत्व नहीं देना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications