Lockupp शो: ट्विटर पर ट्रेंड हुई पायल रोहतगी, जानिए क्या कह रहे हैं लोग , मजबूत कंटेस्टेंट
लॉकअप शो में अपने प्रदर्शन और बेबांकी से बातों को सामने रखनेवाली, पूरी सच्चाई और निष्ठा से गेम को खेलनेवाली अदाकारा पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। किसी भी तरह की गुटबाजी में न रहकर अकेले ही पूरी शिद्दत से खेल को खेलने की ये स्टाइल उनके चाहनेवालो को जम गई हैं। तभी तो ट्विटर पर लोग पायल को अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। कोई शेरनी कह रहा है तो किसी ने पायल को कहा सच्ची।
हाल ही में भारत के राष्ट्रपति का नाम न बता पाने की वजह से पायल को काफी ट्रोल किया गया। और उसके बाद पार्टनर संग्राम सिंह ने अपनी खामोशी को तोड़ कर पायल को अपना पूरा सपोर्ट दिया। चाहे कोई भी हालात हो पायल के चाहनेवालो की कोई कमी नहीं हैं क्योंकि ट्विटर पर लगातार आ रहे उनके फैंस के ट्वीट तो यही दास्तान बयां कर रहे हैं।

पायल ही नहीं एक वक्त में आलिया भट्ट भी राष्ट्रपति का नाम नहीं बता पाई थी और लोगो ने आलिया को भी बहुत ट्रोल किया था। लॉक अप शो में जब पायल ने आलिया के नाम से कंगना पर आवाज उठाई और दोनो में नोंक झोंक भी हुई थी तब बाद में एक प्रेस कांफ्रेंस में आलिया ने कंगना की बात का करारा जवाब भी दिया और तब ऐसा लगा कि अनजाने में ही सही आलिया ने पायल का सपोर्ट किया।
आपको बता दें कि 4 से 5 दिनों तक #payalrohtagi काफी ट्रेंड हुआ हैं । शो में पूनम पांडे और अंजलि अरोरा को गले से लगकर उनके दुख को जिस तरीके से पायल ने अपना समझा, वो बात भी उनके चाहनेवालो के दिल में घर कर गई । फैंस के अनुसार पायल जिस तरीके से गेम को खेल रही हैं, एक जबरदस्त दावेदार मानी जा रही है, इस गेम को जीतने की। जिस बात पर उनके पार्टनर संग्राम सिंह ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी हैं ।


Click it and Unblock the Notifications











