कंगना रनौत के 'लॉक अप' शो में सारा खान का भड़का गुस्सा, एक्स पति अली मर्चेंट की एंट्री VIDEO

By Filmibeat Desk

कंगना रनौत का बेबाक रियलिटी शो 'लॉक अप : बैडएस जेल, अत्याचारी खेल' सारा खान के पूर्व पति अली मर्चेंट भी 14वें कंटेस्टेंट के रूप में इस शो में आ गए हैं।अली मर्चेंट की 'लॉक अप' कंटेस्टेंट सारा खान के साथ शादी काफी चर्चित रही थी, क्योंकि इस जोड़ी ने एक रियलिटी शो में शादी की थी। हालांकि, कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। जैसे ही शो में अली की एंट्री हुई तो सारा वहां से हटकर चली गई। अली का आना सारा को पसंद नहीं आ रहा है।

अली ने इस बारे में कहा था कि किस तरह ब्रेक-अप के बाद उनके ज़िंदगी में परिस्थितियां बदल गईं और उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था। सारा तो यह भी दावा करती नजर आईं कि उनकी बॉन्डिंग इतनी अच्छी नहीं थी। अब 'लॉक अप' ने उन्हें फिर एक-दूसरे के सामने ला दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि लॉक अप में वे एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करते हैं।

sara khan, Ali Merchant,

क्या दर्शक उन्हें एक ही टीम में देखेंगे या वे विरोधी होंगे? क्या यह उनके लिए अपने मतभेदों को सुलझाने का मौका होगा, या वे किसी और झंझट में पड़ जाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा कि चीज़ें आगे क्या मोड़ लेंगी।इस शो में अपनी पूर्व पत्नी की मौजूदगी को लेकर अली ने कहा, "मुझे लगता है कि यह इस शो का फॉर्मेट है, जिसमें उसे ढलना होगा। अली मानते हैं कि मुनव्वर उनके टक्कर का कंटेस्टेंट है, जो उनका पसंदीदा प्रतियोगी भी है। उन्होंने कहा, "अब तक, मेरा पसंदीदा प्रतियोगी मुनव्वर है, क्योंकि वो बहुत रियल और रॉ है, थोड़ा शरारती है और उसकी सोच स्पष्ट है। अब तक सबकुछ बहुत कमाल का लग रहा है।

मुझे लगता है कि मुनव्वर बहुत अच्छा कर रहा है।"एमएक्स प्लेयर एवं ऑल्ट बालाजी अपने-अपने प्लेटफॉर्म्स पर 24 घंटे सातों दिन लॉक-अप को स्ट्रीम कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X