LOCK UPP शो: पायल रोहतगी के ट्रोल होने पर दुखी पार्टनर संग्राम सिंह ने बोली इतनी बड़ी बात
कंगना के शो लॉकअप में पायल रोहतगी चर्चा में बनी हुई हैं। पायल के पार्टनर संग्राम सिंह उनके समर्थन में लॉक अप के अखाड़े में उतर गए हैं। हाल ही लॉकअप में एक टास्क के दौरान प्रतियोगियों से भारत के राष्ट्रपति का नाम न बता पाने की वजह से पायल को ट्विटर पर काफी ट्रोल किया जा रहा हैं। राजनीति पर हमेशा अपने विचार रखनेवाली पायल को लॉकअप के कटघरे में खड़ा कर दिया गया हैं कि उन्हें देश के राष्ट्रपति का नाम तक याद नही आया ।
संग्राम सिंह का कहना हैं कि " पायल एक बहुत ही सुलझी हुई और तोल मोल के बोलनेवाली इंसान हैं। जहा तक कि मैं उसे जानता हूं वो राजनीति,इतिहास और सामान्य ज्ञान के बारे में काफी कुछ जानती हैं । शो में जल्दबाजी की वजह से उसके दिमाग से नाम फिसल गया होगा । बाकी लोग गेम में एलिमिनेशन के डर से एक जुट हुए दिखते हैं । तो पायल पर प्रेशर डालते हैं।

संग्राम सिंह ने आगे कहा " लेकिन मैंने देखा कि कुछ वक्त के बाद उसने जवाब भी दिया। मैं ये बोलना चाहता हूं कि इन सब बातों पर ध्यान देने से अच्छा ये देखे की पायल कितनी ईमानदारी और सच्चाई से इस गेम को खेल रही हैं। उसे अपना सहयोग दे। क्योंकि आज पायल जो भी कुछ हैं आप लोगो के प्यार की वजह से ही हैं।
पायल कभी झूठ नहीं बोलती और जो लोग सच के साथ छेड़ छाड़ करते हैं तो वो बड़े ही सहजता से अपना पक्ष भी रखती हैं , मैं खुद पायल से बहुत प्रेरित होता हूं जिस तरीके से वो अपने जीवन को सकारात्मक ढंग से जीती हैं । समय पर सोना,उठना, योग,ध्यान से जुड़कर वो जिंदगी को बेहतर बनाने को कोशिश करती हैं। और इस गेम में मुझे पायल एक स्ट्रॉन्ग कंटेंडर के रूप में और एक विनर के तौर पर दिखाई दे रही हैं ।


Click it and Unblock the Notifications











