''ये आदमी अपने शो में लोगों को जहर पिलाता है....''- कंगना रनौत
साल 2017 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में करण जौहर और कंगना रनौत रहे।कॉफी विद करण में कंगना रनौत ने करण जौहर को परिवारवाद को बढ़ावा देने वाला बताया। पूरे 2017 में नेपोटिज्म सुर्खियों में रहा।किसी ने कंगना रनौत का पक्ष लिया तो किसी ने करण जौहर का।
अब आखिर में ये मुद्दा खत्म होता दिख रहा है। जी हां करण जौहर और कंगना रनौत इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार में मिले और बड़े ही अच्छे से पेश आए। कंगना रनौत को शो पर इनवाइट किया गया और वो आईं भी। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से उन्हें शो पर जाना पड़ा।

कंगना रनौत और करण जौहर एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छे से पेश आए लेकिन एक दूसरे को ताना मारने में भी दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। जी हां जब कंगना रनौत और करण जौहर के साथ एक गेम खेला गया जिसमें कौन किसको कितना जानता है ये बताना था।
इसमें कंगना रनौत से जब ये पूछा गया कि करण जौहर अपने शो में आगे अतिथियों को क्या देते हैं तो कंगना रनौत ने करण जौहर की टांग खिंचाई करते हुए बोलीं कि "ये आदमी शो में लोगों को जहर पिलाता है।" हालांकि वो दोनों की अच्छे मूड में थे। जाहिर दोनों का पैचअप देखकर उनके फैन्स भी काफी खुश होंगे।


Click it and Unblock the Notifications