Lock Upp: पूनम पांडे का खुलासा- छिपे हुए लोग रात में मेरी वीडियो देखते हैं, क्या मेरा भी बच्चा होगा?

By Filmibeat Desk

अश्लील वीडियो और फोटो को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं पूनम पांडे। कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉक अप पूनम पांडे का पहला ऐसा शो है जहां पर वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे कर रही हैं। पूनम पांडे इंटरनेट का कंट्रोवर्शियल चेहरा रही हैं। जहां पर कभी पति के साथ मारपीट तो कभी उन्हें अपनी न्यूड तस्वीरों के कारण बुरी तरह ट्रोल भी किया गया है।

पूनम पांडे ने लॉक अप शो के जरिए उन सभी लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है जो कि उन्हें उनके कपड़े और बोल्डनेस के कारण बुरे तरीके से पेश आया करते हैं। ट्रोल के जरिए पूनम पांडे को गंदी गालियां दी जाती हैं। इन सभी का जवाब पूनम पांडे ने लॅाक अप शो में बाकी सभी कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान दिया है।

Poonam Pandey

पूनम पांडे लॉकअप शो की कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा और तहसीन पूनावाला से अपनी निजी जिंदगी पर बात करती हैं। वीडियो पर ट्रोल होने पर पूनम पांडे ने यह बोला है कि रात में सब वीडियो देखते हैं और सुबह ट्रोल करते हैं। पूनम ने इस बातचीत में देश छोड़ने की भी बात की है।

मैं अपनी बॉडी दिखाती हूं- पूनम पांडे

मैं अपनी बॉडी दिखाती हूं- पूनम पांडे

पूनम पांडे अपने संघर्ष पर कहती हैं कि मैं अपनी बॉडीदिखाती हूं। कपड़े हटातीहूं। तो इस वजह से आप मुझे बेशर्म शेमलेस कहोगे तो मैं आपसे सहमत नहीं होंगी। मेरा मानना है कि जो लोग दूसरों को शेम करते हैं, उन्हें अच्छा महसूस नहीं करवातेहैं। वे खुद बी बेशर्म शेमलेस होते हैं।

200 मिलियन एक महीने में, छिपे हुए फॅालोअर्स

200 मिलियन एक महीने में, छिपे हुए फॅालोअर्स

पूनम पांडे की यह बात सुनने के बाद तहसीन पूनावाला ने इससे आगे कहा कि जो लोग पूनम पांडे का वीडियो डाउनलोड करते हैं। या फिर पूनम के बारे में बुरा बोलते हैं वो खुद गलत हैं। तहसीन के विचार से सहमत होते हुए पूनम आगे कहती हैं कि 60 मिलियन इंप्रेशंसस, 200 मिलियन एक महीने में ऐसे तो नहीं आते हैं ना। कौन हैं ये छिपे हुए फॅालोअर्स।

रात में मेरे वीडियो देखते हैं- पूनम पांडे

रात में मेरे वीडियो देखते हैं- पूनम पांडे

पूनम आगे कहती हैं कि ये लोग रात में मेरे वीडियो देखते हैं और सुबह उठते ही ट्रोल करने लगते हैं। मेरे खिलाफ कमेंट करना शुरू कर देते हैं। मैं जानना चाहती हूं कि बेशर्म आखिर है कौन? वो या फिर मैं, रात में वीडियो देखने के बाद इन लोगों को सुबह शर्म आती है।

क्या मेरा भी बच्चा होगा- पूनम पांडे

क्या मेरा भी बच्चा होगा- पूनम पांडे

पूनम ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ये लोग कोई और नहीं बल्कि 4 या 5 महिलाओं का झुंड है, जो खाली बैठकर दूसरी औरतों की बुराई करती हैं। उन्हें मेरी चिंता रहती है कि मैं शादी करूंगी या नहीं, मैं क्या कपड़े पहनती हूं। क्या मेरा भी बच्चा होगा। मैं उन सभी को बोलना चाहती हूं कि यह मेरी जिम्मेदारी है और इसे मुझे ही संभालने दीजिए ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X