कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' में 24 घंटे लाइव पूनम पांडे, न्यूड होकर मचाया था बवाल, देखिए फोटो
कंगना रनौत के शो लॉकअप में तीसरे कंटेस्टेंट के तौर पर पूनम पांडे का नाम सामने आ गया है। बोल्डनेस और ग्लैमर को लेकर जब भी कोई नाम इंटरनेट पर सबसे अधिक चर्चा में रहता है वो पूनम पांडे का है। कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से लोकप्रिय पूनम पांडे न्यूड फोटो से लेकर पति के साथ शादी विवाद तक हर तीसरे महीने उनके नाम पर कोई नाम कोई विवाद खबरों में छाया रहता है।
पूनम पांडे का नाम सबसे पहले विवाद में साल 2011 में क्रिकेट विश्व कप के दौरान सामने आया। पूनम पांडे ने कहा था कि अगर भारत जीतता है तो वह स्ट्रिप करेंगी। खैर, भारत तो जीत गया लेकिन पूनम पांडे का नाम काफी उछला।

यहां तक कि जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब आईपीएल जीता था तो पूनम पांडे ने न्यूड पोज दिया था। ऐसा नहीं है कि पूनम ने अपना ग्लैमर केवल फोटो तक सीमित रखा। पूनम ने अपना बॅालीवुड डेब्यू नशा फिल्म से किया। फिल्म फ्लॉप हो गई।

पूनम पांडे ने पति को भेजा जेल
पूनम पांडे ने साउथ की फिल्मों में भी काम किया लेकिन स्टार होने का दर्जा उन्हें कभी हाथ नहीं लगा। कुछ समय पहले पूनम पांडे ने सैम बाॅम्बे से शादी की। शादी के बाद उन्होंने अपने पति पर भी मारपीट का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार किया और ऐसा एक नहीं दो बार हो चुका है।

इंटरनेट पर सबसे Hot पूनम पांडे
पूनम पांडे इसके बाद भी लगातार सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इंस्टाग्राम पर पूनम आए दिन कोई नाम कोई बोल्ड और अधिक एक्सपोज के साथ फोटो शेयर करती हैं जिस पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जाता है।

कंगना के शो में पूनम का बवाल
फिलहाल कंगना रनौत के शो लॉकअप में पूनम पांडे को लेकर फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह कोई ना कोई कंट्रोवर्सी जरूर लेकर आयेंगी। पूनम पांडे का जो प्रोमो सामने आया है वहां पर वह खुद को बोल्ड तरीके से पेश कर रही हैं।

24 घंटे लाइव पूनम पांडे
इस महीने के अंत से शुरू होने वाला लॉक अप 24 घंटे लाइव ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है। इसके साथ शो का फॉर्मेट क्या होगा, और कितने समय तक 16 कंटेस्टेंट को इस जेल रूपी घर में बंद रहना होगा इसे लेकर भी जल्द खुलासा किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











