कंगना रनौत के शो LOCKUPP की पहली कंटेस्टेंट हैं निशा रावल, VIDEO में लगा बड़ा आरोप
कंगना रनौत का आगामी रियलिटी शो 'लॉक अप' शो का आगाज 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर किया जाएगा। कई दिनों के सस्पेंस के बाद आखिरकार पहले कंटेस्टेंट के नाम पर से पर्दा हट गया है। इस शो में एंट्री ले रही हैं निशा रावल। टीवी एक्ट्रेस और मॉडल निशा रावल 'लॉक अप' की पहली कंटेस्टेंट होंगी।
निशा रावल एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने टीवी धारावाहिक मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की में अपने अभिनय के लिए लोकप्रियता हासिल की। निशा इस तरह के साहसिक और रोमांचकारी शो में आने के लिए बहुत उत्साहित हैं। भागीदारी के लिए उत्सुक निशा रावल ने खतरनाक शो का हिस्सा बनने को लेकर कहा कि मैं इस नई और चुनौतीपूर्ण यात्रा को करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

पहले कभी नहीं देखा या सुना है, यह शो भारतीय ओटीटी उद्योग में एक नया मानक स्थापित करेगा। मैं इसका हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं दर्शकों के लिए विजुअल ट्रीट। साथ ही, एक अनोखा रियलिटी शो लॉन्च करने के लिए एंडेमोल, ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर की बड़ी प्रशंसा" इस शो को बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत होस्ट करेंगी।
गौरतलब है कि इसमें 16 विवादास्पद हस्तियां उन सुविधाओं के बिना महीनों तक जेल में बंद रहेंगे। यह शो 27 फरवरी 2022 को प्रीमियर के लिए तैयार है। ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर इस शो को अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर 24x7 लाइव स्ट्रीम करेंगे और दर्शकों को प्रतियोगियों के साथ सीधे बातचीत करने की भी अनुमति देंगे। आपको बता दें कि 27 फरवरी से पहले कई कंटेस्टेंट के नाम से पर्दा उठाया जा सकता है। बैक टू बैक हर दिन किसी ना किसी सेलिब्रेटी से जुड़ हुआ प्रोमो वीडियो रिलीज किया जाएगा। फिलहाल इस शो का कांसेप्ट और गेम क्या होगा इसका खुलासा 27 फरवरी को प्रीमियर एपिसोड में होगा। कंगना रनौत का यह पहला शो है जिसे वो होस्ट कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











