कंगना रनौत का OTT डेब्यू, सलमान-बिग बी की तरह करेंगी रियालिटी शो होस्ट, प्यार का सिखाएंगी सबक
सलमान खान और अमिताभ बच्चन के बाद कंगना रनौत भी शो होस्ट करने जा रही हैं। इसी के साथ ये कंगना रनौत का डिजिटल डेब्यू होगा। अब फिल्मों के साथ साथ कंगना रनौत रियालिटी शो में भी अपना परचम लहराएंगी। इस शो के बारे में ये बताया जा रहा है कि ये अमेरिकी रियालिटी शो टेम्पटेशन आइलैंड पर आधारित होगा। इसके इंडियन वर्जन में कंगना रनौत नजर आएंगी।
कंगना इस शो में कपल्स को प्यार का सबक देती नजर आएंगी। वह होस्ट होंगी और इस शो के कंटेस्टेंट होंगे और करीब करीब स्प्लिट्सविला शो की तरह की ही ये रियालिटी शो होगा। बताया जा रहा है कि कि कंगना रनौत ने इस शो का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। जल्द ही वह इसकी शूटिंग के लिए कमर कसेंगी।

फिलहाल कंगना रनौत भारत में नहीं है। वह अपनी आगामी फिल्म धाकड़ की शूटिंग के लिए बुडापोस्ट गई हुई हैं। यहां वह धाकड़ फिल्म की बची हुई शूटिंग करने के लिए पहुंची है। उनके साथ अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुके हैं।

सलमान खान से शाहरुख खान- होस्ट
कंगना रनौत से पहले रियालिटी शो के होस्ट के रूप में दर्शक सलमान खान को बिग बॉस होस्ट करते, अमिताभ बच्चन को कौन बनेगा करोड़पति, आमिर खान को सत्यमेव जयते और शाहरुख खान को टेड टॉक्स इंडिया होस्ट करते देख चुके हैं।

कंगना ने नई फिल्म का ऐलान किया
हाल में ही कंगना रनौत ने अपने प्रोडक्शन में बनने वाली नई फिल्म का ऐलान किया। कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म के बैनर तले 'टीकू वेड्स शेरू' टाइटल का ऐलान हुआ। साथ ही कंगना ने फिल्म के लीड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी से भी फैंस को मिलवाया।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी करेंगे कंगना के साथ काम
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही 'जोगीरा सा रा रा रा' में नेहा शर्मा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। तो वहीं उनके पास 'बोले चूड़ियां' फिल्म भी है। जिसकी रिलीज डेट का ऐलान किया जा सकता है।

वर्कफ्रंट
बात करें कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की तो वह थलाइवी, थाकड़, तेजस, इमरजेंसी, मणिकर्णिका 2 में नजर आएंगी। इमरजेंसी फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल के साथ साथ डायरेक्टर की कुर्सी भी संभालएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











