Video बाइकर तेजी से आया और उसने मेरे सीने पर पंच मारा,मैं बेहोश हो गई- कंगना रनौत
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बार फिर से कंगना रनौत छाई हुई हैं। इस वजह सही है। उनका यह पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बेबाकी से महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ पर अपना मत रख रही हैं। उन्होंने भी खुद के साथ हुए एक हादसे का जिक्र इस वीडियो में किया है।
आपको बता दें कि ये वीडियो 2014 में टेलीकास्ट हुए 'सत्यमेव जयते' के फिनाले एपिसोड का है। जहां पर आमिर खान महिलाओं के साथ होने वाले छेड़छाड़ और यौन शोषण पर बातचीत कर रहे हैं। साथ ही फिल्मों में किस तरह महिलाओं के साथ की गई हरकत का असर आम लोगों पर पड़ता है, इस पर भी प्रकाश डाल रहे हैं।

ऐसे में बतौर गेस्ट कंगना रनौत,दीपिका पादुकोण और परिणीति चोपड़ा फिनाले एपिसोड में मौजूद हैं। कंगना ने अपने साथ हुए एक बड़े हादसे का खुलासा इस दौरान किया। साथ ही फिल्मों में महिलाओं के साथ होने वाली गलत हरकत पर भी दुख जताया। चलिए जानते हैं कि कंगना ने क्या कहां और साथ ही इस एपिसोड का Video भी देखिए।


Click it and Unblock the Notifications











