छोटे पर्दे पर होगी कंगना रनौत की एंट्री!
[टेलीविजन] रिएलिटी टीवी शो मास्टरशेफ इंडिया 4 अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। 12 अप्रैल को इस शो को अपना विजेता मिला जाएगा, लेकिन साथ ही दर्शकों को मिलेगा एक सरप्राइज।

जी हां, मास्टरशेफ इंडिया 4 के ग्रैंड फिनाले के मौके पर तनु वेड्स मनु 2 के सितारे माधवन और कंगना रनौत की एंट्री हो सकती है। ये दोनों कंटेस्टेंट्स का उत्साह बढ़ाते दिखेंगे। वहीं इनके साथ रघु राम भी आने वाले हैं।
सूत्रों के मुताबिक, रघु शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड को होस्ट करने वाले हैं। वहीं, कंगना और माधवन शो में मजा करते दिखेंगे। दोनों कंटेंस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती करेंगे।
पढ़ें- करीना कपूर ने नच बलिए को कहा था NOoo..क्यों!
वहीं, फिनाले में थोड़ा तड़का लगाने के लिए कंगना थोड़ी कूकिंग करती भी दिखेंगी। जबकि माधवन कंगना के असिस्टेंट बन जाएंगे। आपको बता दें, मास्टरशेफ इंडिया का यह सीजन पूरी तरह से शाकाहारी था। शो को जज किया है संजीव कपूर, विकास खन्ना और रणवीर बरार ने।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













