कंगना रनौत के Lockupp शो में मचा बवाल, पायल रोहतगी ने उठाया शो के मेकर्स पर सवाल!
निर्माता एकता कपूर और अभिनेत्री कंगना रनौत का विवादित शो 'लॉक अप' विवादास्पद हस्तियों और अनूठी अवधारणाओं के कारण दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स का गुस्सा और उनके बीच की गर्मी दर्शकों के लिए शो को दिलचस्प बना रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच 'तू-तू मैं-मैं' शुरू हो चुका है. दर्शकों को आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा और लॉकअप का यह खूबसूरत सफर प्रतियोगियों के लिए किसी भयानक रोलर कोस्टर से कम नहीं होगा।
दूसरे दिन लॉक अप के अंदर पायल ने कहा, "आप किसी भी तरह से सभी दरवाजे बंद नहीं कर सकते। हमारी जिम्मेदारी आपके हाथ में है।" इस पर मुनव्वर ने यह कहकर आग में घी का काम किया, ''यहां ऐसा कोई दरवाजा नहीं है जिसे तोड़ा न जा सके.'' इसके बाद पायल वॉचटावर पर चढ़कर भागने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स ने पायल रोहतगी को तीन घंटे तक गलियारे में बंद क्यों रखा?

वैसे इस शो के सभी कंटेस्टेंट किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चा में रहे हैं. पायल रोहतगी, करणवीर बोहरा, मुनव्वर फारुकी, सिद्धार्थ निगम, पूनम पांडे और बबीता फोगट समेत सारा खान एक साथ आई हैं.
क्वीन कंगना रनौत इस शो 'लॉक अप' के जरिए पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं। हंगामे के अलावा इस लॉक अप के अंदर शिवम और एक्ट्रेस सारा खान का लव एंगल नजर आ रहा है. सारा खान के लिए शिवम एक के बाद एक शायरी सुनाते नजर आ रहे हैं. जेल के अंदर बबीता फोगट प्रतिभागियों को कुश्ती सिखा रही हैं। ऐसा लग रहा है कि यह लॉक-अप अखाड़ा बन गया है, जिसमें वह अपने रेसलिंग मूव्स से अपने फैंस का ध्यान खींच रही हैं। ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर इसका टेलीकास्ट हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications