लॉक अप DAY 1- पूनम पांडे, सारा खान समेत 13 कंटेस्टेंट पहुंचे जेल, कंगना से भिड़ीं पायल, पहले दिन ही हाथापाई
ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉप अप' का आगाज हो चुका है। एकता कपूर निर्मित इस शो में 13 कंटेस्टेंट ने भाग लिया है। शो के ग्रैंड प्रीमियर पर कंगना ने सभी कंटेंस्टेंट से दर्शकों को रूबरू कराया और जेल में 10 हफ्ते की सजा सुनाई है। कंगना का यह शो हफ्तों में सातों दिन 24 घंटे स्ट्रीम करेगा।
शो के पहले एपिसोड से ही अंदाजा लग चुका है कि यह काफी विवादित और दिलचस्प होने वाला है। जेल में बिल्कुल अलग अलग अंदाज के 13 लोगों को लॉक किया गया है। जहां उन्हें किसी भी तरह की स्पेशल सुख सुविधा नहीं मिलेगी। साथ ही यहां उन्हें कुछ टास्क भी दिये जाएंगे।

शो के बारे में बताते हुए कंगना ने बताया कि लॉक अप में आने वाले सेलेब्स अपने डार्क सीक्रेट्स भी बताएंगे। जिन्हें सही वक्त आने पर इस्तेमाल किया जायेगा। कंगना ने एक दिन के लिए अभिनेत्री रवीना टंडन को यहां की जेलर बनाया है, जो कंटेस्टेंट्स को सभी नियम व शर्तों से रूबरू कराएंगी।
कंगना रनौत की जेल में बंद होने से पहले सभी कंटेस्टेंट्स का मीडिया ट्रायल भी हुआ। शो के प्रीमियर में शामिल मीडिया ने जेल में जाने वाले कंटेस्टेंट्स से कुछ तीखे सवाल पूछे, जिसका कंटेंस्टेंट ने जवाब दिया। इस दौरान जहां कुछ इमोशनल हुए तो कुछ ने विवादित बयान भी दिये।

ये है कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट
शो में शामिल होने वाले 13 कंटेस्टेंट हैं-
मुनव्वर फारूकी, पूनम पांडे, निशा रावल, करणवीर बोहरा, पायल रोहतगी, तहसीन पूनावाला, अंजलि अरोड़ा (इंफ्लूएंसर), शिवम शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, बबीता फोगाट, शायशा शिंदे, स्वामी चक्रपाणि..

कुछ नोकझोंक, कुछ बहस
प्रीमियर के दौरान जहां कुछ कंटेस्टेंट के साथ कंगना रनौत की नोकझोक हुईं। कुछ से उन्होंने तीखे सवाल किये। तो वहीं पायल रोहतगी के साथ जबरदस्त बहस देखने को मिला। पायल ने कंगना को कहा कि आप खबरों में आने के लिए आलिया भट्ट का नाम लेती हैं.. तो कंगना ने उन्हें शांत करते हुए कहा कि यहां आप मेरे बारे में बात मत कीजिए, अपने अनुभवों पर सोचिए और उसके बारे में बोलिए।

एडल्ट कंटेंट बनाने के आरोप पर पूनम पांडे
पूनम के साथ बातचीत में, कंगना ने साझा किया कि लोगों ने उन पर एडल्ट फिल्में बनाने और उन्हें बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। इस पर पूनम जवाब देती हैं कि वह एडल्ट फिल्में नहीं बल्कि erotica यानि की 'कामुक' कंटेंट बनाती हैं। उन्होंने इरोटिका और कामसूत्र के बीच तुलना की और कहा, "इरोटिका कामसूत्र के करीब है।" साथ ही पूनम पांडे ने कहा कि वो जो कंटेंट बनाती हैं, उसके जरीए आज तक उन्होंने भारत का कोई कानून नहीं तोड़ा है।

कंट्रोवशियल सेलेब
वहीं, सारा खान पर आरोप है कि वो खुद विवादों को जन्म देती हैं, ताकि खबरों में बनी रहीं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि, "मुझे खबरों में आने के लिए विवादों की जरूरत नहीं, मेरा काम बोलता है। आज मैं जो कुछ हूं अपने काम के वजह से हूं।"

पहले दिन ही हाथापाई
सभी कंटेस्टेंट के जेल में पहुंचने के बादलॉक अप के पहले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को 2 टीमों में बांटा गया। जिसमें लेफ्ट और राइट ब्लॉक में दोनों को डिवाइड किया गया। इसी बीच पहले ही दिन शिवम और सिद्धार्थ के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। हालांकि बाकी लोगों ने इनकी लड़ाई सुलझाई।

पहले दिन ही नॉमिनेशन
वहीं, यहां पहले दिन ही नॉमिनेशन भी देखने को मिला। जिसमें हर कंटेस्टेंट को 2 ऐसे नाम लेने को कहा गया, जिन्हें वो लॉक अप से बाहर भेजना चाहते हैं। नॉमिनेशन के दौरान भी कंटेस्टेंट्स के बीच काफी कहा सुनी हुई।


Click it and Unblock the Notifications











