कंगना रनौत के शो LOCKUPP में तीसरा कंटेस्टेंट, सबसे HOT और कंट्रोवर्सी एक साथ, देखिए VIDEO
सबसे बड़े और सबसे निडर रियलिटी शो, लॉक अप की स्ट्रीमिंग की तारीख 27 फरवरी है। ऐसे में एक के बाद एक कंटेस्टेंट को लेकर नया प्रोमो सामने आ रहा है। इस नए प्रोमो में नंबर 3 के कंटेंस्टेंट को बताया गया है सबसे हॅाट और सिजलिंग। कंगना ने हाल ही में एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें इशारा किया गया है कि प्रतियोगी कौन है और उसे क्यों बंद किया जा रहा है!
एक सुपर सिज़्लिंग और कॉन्ट्रोवर्शियल लड़की ने एक रेस्तरां में टहलते हुए सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है जो अपने लवर को मैसेज कर रही है कि पिछली रात कितनी मजेदार थी। लेकिन, इस ग्लैम गर्ल को शायद ही इस बात का अंदाज़ा था कि चीजें आगे कौनसा मोड़ ले लेगी! जैसे ही वह एक 'स्टीमिंग हॉट कैपुचीनो' ऑर्डर करने के लिए बैठती है, कंगना का प्लान शुरू हो जाता है और हम देखते हैं कि अधिकारी इस खूबसूरत युवती को 'स्टीमिंग हॉट' होने के कारण पकड़ लेते हैं।

हैरान, सिज़्लिंग युवा स्टनर जवाब देती है, "हॉट होना कोई अपराध नहीं है!", लेकिन अधिकारी सुनने के मूड में नहीं हैं। ये ही वजह है कि वे इस मिस्टीरियस और खूबसूरत महिला को उठा लेते हैं और उसे सलाखों के पीछे डाल देते हैं! क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह तीसरा, विवादित और खूबसूरत कंटेस्टेंट कौन है?
कंगना रनौत की जेल में बंद 16 लोकप्रिय सेलिब्रिटी प्रतियोगी होंगे। वे सबसे बेसिक एमेनिटीज़ के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे जहाँ वे विजेता के टाइटल के लिए लड़ेंगे। सेलिब्रिटी प्रतियोगियों को जल्द ही दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा, जो पहली बार उनके साथ बातचीत भी कर सकते हैं और शो का एक अनूठा हिस्सा बन सकते हैं। इसे ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर लाइव दिखाया जाएगा। यहां देखिए इसका नया सुपर हॅाट वीडियो और सोचिए कि आखिर कौन है वो तीसरा कंटेस्टेंट।


Click it and Unblock the Notifications