..................... Kangana Ranaut: Ekta Kapoor Show Lock up season 2 will premiere on this day With these contestants - Hindi Filmibeat

Kangana Ranaut: इस दिन होगा लॉक अप सीजन 2 का प्रीमियर, इन कंटेस्टेंट की होगी धमाकेदार एंट्री

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: टीवी का रिएलिटी शो लॉक अप इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है, इस शो को प्रीमियर कब होगा और इस में कौन कौन सेलेब्स आ रहे हैं, इस बार शो को होस्ट कौन करेंगी इन सब बातों को लेकर शो काफी लाइमलाइट में हैं। तो आज हम आपको बता देते हैं कि लॉक अप सीजन 2 का प्रीमियर इस दिन होगा और इन सदस्यों की एंट्री होगी।

तो दरअसल बात ऐसी है कि, सूत्रों के अनुसार, कंगना रनौत का शो लॉक अप के दूसरे सीजन का ग्रैंड प्रीमियर 27 मार्च को होगा। शो एमटीवी या जी टीवी पर टेलीकास्ट किया जा सकता है। एकता कपूर का यह शो जिसका पहला सीजन कंगना रनौत ने होस्ट करके धमाका किया था, दूसरा सीजन भी बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना ही होस्ट करेंगी।

इस शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट को लेकर सामने आ चुका है, इनमें सौंदर्या शर्मा से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी तक के नाम शामिल रहे। यहां तक कि स्प्लिट्सविला फेम दिव्या अग्रवाल के कंगना की जेल में जाने की बात भी पक्की हो गई थी। हालांकि इस शो को किसी कारण से रिजेक्ट कर दिया।

इन सदस्यों के अलावा खबर आई थी कि बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा भी शो का हिस्सा बन सकते हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स उन्हें मुंह मांगी कीमत देने को तैयार थे, लेकिन वह एक वेब सीरीज कर रहे हैं इसीलिए पारस ने शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है।

गौरतलब है कि, लॉक अप का पहला सीजन 2022 में शुरू हुआ था। इस शो में पायल रोहतगी, अंजलि अरोड़ा, मुनव्वर फारुखी समेत कई कंटेस्टेंट्स नजर आए थे। लॉक अप के पहले सीजन को मुनव्वर फारुखी ने जीता था। पहला सीजन काफी सुर्खियों में रहा था और सोशल मीडिया पर इसने काफी ट्रेंड किया था।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X