'टॉप पर कौन रहता है..' Kangana Ranaut ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश से पूछा डबल मीनिंग सवाल, ट्रोल!

Kangana Ranaut Double Meaning Video- कई बार टीवी शोज में मस्ती मजाक के लिए कुछ ऐसी बातें बोल दी जाती हैं जो कि लोगों को असहज भी कर सकती हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो कंगना रनौत का सामने आ रहा है।
इस वीडियो में टीवी के दो सितारे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहा है वीडियो काफी पुराना है और कंगना रनौत ने दोनों से एक सवाल पूछा था।
इस दौरान कंगना रनौत का सवाल डबल मीनिंग था और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। इस सवाल के बाद करण तो हंसने लगे थे लेकिन तेजस्वी प्रकाश को साफ तौर पर शर्माते हुए देखा जा सकता है।
बता दें कि कंगना रनौत इस वीडियो में पूछ रही हैं, ''अगला सवाल है, किसे टॉप पे रहना ज्यादा पसंद है? मैं गेम की बात कर रही हूं।'' करण कुंद्रा मुस्कुराते हुए कहते हैं, ''गेम में ना? वो, और मैं गेम की बात नहीं कर रहा हूं।'' तेजस्वी शर्माते हुए कहती हैं, ''ये क्या हो रहा है? गेम में हां।'' कंगना कहती है, ''हमेशा लेडीज टॉप ही होती हैं।'' अब ये पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''और इसको एमपी भी बना दिया जाता है।'' एक ने लिखा, ''फिर कंगना बोलती है मेरी पिक्चर नहीं चलती एनिमल जैसी पिक्चर चलती है....।'' एक ने लिखा, ''ये संस्कार का ज्ञान देती है, खुद को तमीज नहीं है।'' एक ने लिखा, ''जाहिल औरत, डबल मीनिंग।'' एक ने लिखा, ''एक महिला होकर कोई ऐसी बात कैसे बोल सकता है।'' इस तरह से लोग कंगना रनौत को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कंगना रनौत की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
कंगना रनौत रहती हैं चर्चा में
भले ही राजनीति हो या फिर उनके बेबाक बयान.. कंगना रनौत अक्सर खबरों का हिस्सा रहती हैं। इस बार वो बीजेपी से चुनाव लड़ीं थीं और हिमांचल प्रदेश की मंडी सीट से विजयी हुई थीं। हालांकि इसके साथ साथ वो फिल्मों में भी काम कर रही हैं। लेकिन काफी समय से कंगना को एक सफल फिल्म की तलाश है जो कि मिल नहीं रही है। उनकी हालिया रिलीज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











