मीडिया पर भड़का ये कपल..चैनल ने दी थी शो से निकालने की धमकी!
स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' आजकल काफी सुर्खियों में है। इसका कारण इस शो में आया कोई ट्विस्ट नहीं बल्कि कोई और कारण है। ये कारण हैं इस सीरियल में नक्श और गायू का किरदार निभाने वाले रोहन मेहरा और कांची सिंह।

जी हां..हाल ही में खबरें आई थी कि चैनल ने इन दोनों के रिलेशन को लेकर शो से निकालने की धमकी दी है। चैनल का मानना है कि इन दोनों को शो में कज़िन दिखाया गया है और अगर लोगों को इनके रिलेशन के बारे में पता चलेगा तो गलत असर पड़ेगा।
लेकिन इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इन दोनों ने अपने रिलेशन के बारे में कुछ बातें कही हैं। खबर के अनुसार, इन्होंने कहा है ''हम दोनों अपने करियर में कुछ अच्छा कर रहे हैं इसलिए आप ऐसी खबरें उछाल रहे हैं''। इन्होंने कहा 'आप लोग अपनी साइट्स को प्रमोट करने के लिए ऐसी खबरें बना रहे हैं'। किसी भी एक्टर को इस तरह से टारगेट करना वाकई में दुखद है।
इस कपल से परेशान हुआ चैनल..दे दी शो से निकालने की धमकी!
इन्होंने आगे कहा कि रही बात चैनल की हमें शो से निकाल देनें की वार्निंग देने की तो हम कोई स्टुडेंट्स नहीं हैं जो हमें वार्निंग दी जाए। अब इन दोनों की इन बातों से तो साफ ज़ाहिर है कि ये इन खबरों से वाकई में परेशान हैं।
Oops..इन स्टार्स ने अक्षय कुमार के साथ शूट करने से किया मना..आखिर क्यो!
आपको बता दें कि दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट एक-दूसरे की फोटोज से भरे हुए हैं। इनकी फोटोज देखकर यह साफ है कि दोनों का रिश्ता जस्ट फ्रेंड्स से कहीं ज्यादा है। हाल ही में रोहन ने कांची को फिश पोट भी गिफ्ट किया है। दोनों आउटिंग और डिनर की फोटोज इंस्टाग्राम पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications