कुशाल और गौहर की शादी में जाना चाहती है काम्या!
काम्या पंजाबी गौहर की बड़ी बहन निगार खान की दोस्त हैं और उन्हें अच्छी तरह से जानती हैं। बिग बॉस के शुरुआती दिनों में गौहर और काम्या की कुछ दिनों तक काफी अच्छी दोस्त रही। लेकिन बाद में धीरे धीरे इस दोस्ती में काफी दूरियां आ गयीं और दोनों एक दूसरे से काफी दूर रहने लगीं। लेकिन फिर से इस दोस्ती में एक टर्न आया और गौहर-काम्या एक दूसरे के करीब आ गये। कुशाल और गौहर के प्यार को लेकर काम्या बहुत ही खुश हैं। उन्हें कुशाल और गौहर की जोड़ी भी बेहद भाती है। काम्या ने कहा कुशाल और गौहर दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। लेकिन ये नहीं कहा जा सकता कि दोनों कब तक एक दूसरे के साथ रहेंगे। हालांकि मैं चाहती हूं कि मैं इन दोनों की शादी में शामिल होंउं।
बिग बॉस के पहले के सीजन्स में भी कई बार पार्टिसिपेंट्स के बीच प्यार-मोहब्बत की उमंगें उमड़ीं और एक बार तो सना खान की शादी तक हो गयी बिग
बॉस के घर में। लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद ये प्यार मोहब्बत यहां तक कि शादी तक टूट गयी। और कहा गया कि सिर्फ पैसों के लिए इन लोंगों ने घर के अंदर ये सब किया था। वैसे आपको तो पता ही होगा कि बिग बॉस के घर में जाने से पहले इन पार्टिसिपेंट्स के कॉंट्रेक्ट में लिखा होता है कि अगर ये किसी भी पार्टिसिपेंट के करीब गये और इंटिमेट हुए तो इसके उन्हें एक्स्ट्रा पैसे मिलेंगे। लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि कुशाल और गौहर ये सब पैसों के लिए नहीं कर रहे हों।


Click it and Unblock the Notifications












