प्रत्युषा बैनर्जी की आखिरी शॉर्ट फिल्म..बेस्ट फ्रेंड लाएंगी सामने!
काम्या पंजाबी उस शॉर्ट फिल्म को रिलीज़ करेंगी जो प्रत्यूषा ने आत्महत्या करने से पहले शूट की थी। ये शॉर्ट फिल्म प्रत्युषा की आखिरी शॉर्ट फिल्म है।
बालिका वधु एक्ट्रेस प्रत्युषा बैनर्जी के सुसाइड को एक अप्रैल को पूरा एक साल हो जाएगा। आने वाली एक अप्रैल के दिन प्रत्यूषा की अच्छी दोस्त काम्या पंजाबी उस शॉर्ट फिल्म को रिलीज़ करेंगी जो प्रत्यूषा ने आत्महत्या करने से पहले शूट की थी। ये शॉर्ट फिल्म प्रत्युषा की आखिरी शॉर्ट फिल्म है।

इस शॉर्ट फिल्म का नाम है 'हम कुछ कह ना सके'। आपको बता दें ये शॉर्ट फिल्म सुसाइड से करीब डेढ़ महीने पहले प्रत्युषा बैनर्जी ने शूट किया था।
इस फिल्म में प्रत्युषा लीड रोल में हैं और इसमें उनकी असली जिंदगी की झलक भी आपको देखने को मिलेगी। ये फिल्म दिल टूटने और डिप्रेशन को लेकर बनाई गई है।


Click it and Unblock the Notifications











