काम्या का हो चुका है तलाक, सबसे भागकर आई थीं बिग बॉस!

बिग बॉस की अब तक की सबसे स्टॉंग कंटस्टेंट के रुप में अपना एक स्पेस बना चुकी बिग बॉस 7 प्रतियोगी काम्या 14 अक्टूबर के एपिसोड में खुद को नहीं रोक सकीं और अपनी निजी जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें उन्होंने सबके सामने रख दीं जिनके बारे में वो बात तक नहीं करना चाहती थीं और जिनकी वजह से वो सबकुछ छोड़कर बिग बॉस के घर में आई थीं। काम्या का कहना है कि वो इन सब बातों को भुलाने के लिए ही बिग बॉस के घर आई थीं अपनी बच्ची और मां को छोड़कर। काम्या ने बताया कि उनका 30 अगस्त को ही तलाक हुआ है और तलाक के बाद से ही वो काफी टूट सी गयी थीं। लेकिन वो किसी के सवालों के जवाब नहीं देना चाहती थीं और इसीलिये वो बिग बॉस के घर आईं ताकि उन सवालों से बच सकें।

काम्या पंजाबी बिग बॉस के घर में आने के बाद से ही काफी मस्ती करती दिखीं और काफी स्ट्रॉंगली उन्होंने हर एक सिचुएशन में खुद को हैंडिल किया। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो काफी इमोशनल होने लगीं और उन्हें अपने घर अपनी बच्ची की याद आने लगी। काम्या ने 14 अक्टूबर के एपिसोड में आखिरकार रोते हुए अपनी निजी जिंदगी के उन पहलुओं को सामने रख दिया जिनके बारे में घर में किसी को नहीं पता था। काम्या ने बताया कि 30 अक्टूबर को उनका उनके पति के साथ तलाक हुआ था और इसके बाद से वो काफी अकेली पड़ गयी थीं। वो अपने घरवालों और रिश्तेदारों के सवालों के जवाब नहीं देना चाहती थीं और सभी से दूर जाना चाहती थीं। इसीलिए उन्होंने बिग बॉस में आना स्वीकार किया।

काम्या ने रोते हुए बिग बॉस के सभी कंटस्टेंट्स से कहा कि वो उन्हें वोट करें ताकि वो अपनी बच्ची के पास जा सकें। लेकिन गौहर और शिल्पा ने काम्या को शातं कराते हुए उन्हें तसल्ली दी और गौहर ने तो काम्या से कहा कि वो उन बातों को ना बोलें जिन्हें वो नहीं बोलना चाहती हैं। गौहर ने काम्या से कहा कि वो खुद को शांत रखें और फिर कुछ बोलें। लेकिन आखिरकार काम्या के कहने पर कैप्टन के नॉमिनेशन के तहत गौहर ने काम्या को वोट आउट कर दिया और अब इस हफ्ते काम्या भी बिग बॉस के घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेटेड हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X