Bigg Boss 15: करण कुंद्रा- तेजस्वी की लव स्टोरी देख भड़कीं काम्या पंजाबी, बोलीं-तुम रेस में नहीं

बिग बॅास 15 में शमिता शेट्टी के लिए उनके बिग बॅास ओटीटी के कंटेस्टेंट राकेश बापट की एंट्री हो गई है। इसी के साथ शो में एक और लव स्टोरी है जिसकी चर्चा होनी शुरू हो गई है। हम बात कर रहे हैं तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का। करण कुंद्रा और एक तरफ जहां तेजस्वी प्रकाश के साथ अपनी दोस्ती को गहरा कर रहे हैं।

वहीं कहीं ना कहीं शो में उनका गेम कमजोर होता हुआ नजर आ रहा है। बिग बॅास 15 के वीकेंड के वार के दौरान खुद सलमान खान ने भी करण कुंद्रा को गेम पर सही तरीके से फोकस करने की हिदायत दी। लेकिन कहीं ना कहीं करण कुंद्रा वीकेंड के वार के बाद भी केवल तेजस्वी प्रकाश के साथ ही रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Kamya Punjabi

साफ तौर पर दिख रहा है कि बिग बॅास के शुरुआती दो वीक में करण कुंद्रा जिस तरह घर के बॅास बन चुके थे, अब उनकी गेम कमजोर होती हुई दिख रही है। इसी पर करण कुंद्रा की क्लास लगाई है बिग बॅास की लोकप्रिय कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने। यह बोला जा रहा है कि तेजस्वी प्रकाश के कारण करण की गेम खो चुकी है।

खुद इस पर काम्या पंजाबी ने भी इस पर करण कुंद्रा की क्लास लगाई है। सोमवार के एपिसोड का टेलीकास्ट देखने के बाद काम्या पंजाबी ने ट्टीट किया है कि क्या हम शो में भी करण कुंद्रा को सिर्फ तेजस्वी प्रकाश को मनाते रहने के अलावा कुछ और करते देखेंगे? ये काफी बोरिंग है। करण को यह बताने के लिए कितने लोग चाहिए कि वो अपना प्लॅाट खो चुके हैं।

अब तुम रेस में कहीं नहीं हो। काम्या पंजाबी ने यह भी बताया है कि यह काफी निराशाजनक है। इतना ही नहीं काम्या पंजाबी ने कलर्स चैनल के ट्टीट पर प्रतिक्रिया देते हुए भी #Tejran टैग का मजाक उड़ाया है। इस ट्टीट में चैनल की तरफ से लिखा गया था कि कैसा लग रहा है आपको #Tejran मोमेंट। इस पर अपना रिएक्शन जाहिर करते हुए काम्या पंजाबी ने लिखा है कि आप लोग शो का नाम चेंज कर दो प्लीज। राधा का संगम कैसा रहेगा?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X