गणेश पूजा करते करते दूसरे पति के साथ रोमांटिक हुई एक्ट्रेस, तस्वीरों ने काटा बवाल

Kamya Punjabi Romantic Photos: टेलीविजन एक्ट्रेस काम्या पंजाबी वर्क फ्रंट से ज्यादा अपने नीजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। काम्या पंजाबी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब गणेश चतुर्थी के मौके पर काम्या का लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
काम्या के इस लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो उन्होंने पति शलभ डांग के साथ गणेश पूजा के दौरान की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। हालांकि इस तस्वीरें में काम्या भक्ति में लीन होने के बजाय पति के रोमांटिंक अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
काम्या पंजाबी के लुक की बात करें तो इस दौरान उन्होंने सफेद साड़ी के साथ गोल्ड ज्वैलरी पहनी हुई है। इसके साथ ही भर भर हाथ लाल चूड़ियां और सिंदूर अलग ही हाईलाइट किया है। वहीं शलभ भी एथनिक लुक में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। काम्या ने अपनी ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ एक दिल बनाया है।
काम्या को टीवी शोज में निभाए गए अपने नेगेटिव किरदारों के लिए जाना जाता है। काम्या ने छोटे पर्दे पर ही नहीं बड़े पर्दे पर भी अपने अभिनय की झलक दिखाई है। हालांकि पहचान उन्हें छोटे पर्दे से ही मिली। इतना ही नहीं अक्टूबर 2021 में अभिनेत्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में भी शामिल हुई थीं।
टीवी की दुनिया में कदम रखने के दो साल बाद ही 2003 में काम्या पंजाबी ने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के दो साल बाद से ही दोनों के रिश्ते में परेशानियां आने लगी थीं और 2006 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी थी। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया और फिर 2009 में उनकी बेटी का जन्म हुआ। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और शादी के 10 साल बाद दोनों अलग हो गए। तलाक लेने के बाद काम्या को लोगों के ताने भी सुनने पड़े थे, जिसका जिक्र वह कई बार अपने इंटरव्यू में कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications