टीवी इंडस्ट्री में सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर काम्या पंजाबी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- यहां पर ये सब...

Kamya Punjabi On Sexual Harassment

Kamya Punjabi On Sexual Harassment: हेमा कमेटी की रिपोर्ट जब से सामने आई है तभी से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काफी ज्यादा हंगामा मचा हुआ है। लेकिन अब हाल ही में टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने टेलीविजन इंडस्ट्री में सेक्सुअल हैरेसमेंट ना होने का दावा कर दिया है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि टीवी इंडस्ट्री में कभी भी उनको किसी ने मजबूर नहीं किया।

हाल ही में न्यूज़ 18 के साथ एक इंटरव्यू के दौरान काम्या पंजाबी ने बताया कि "टेलीविजन बहुत ही साफ सुथरा प्लेटफार्म है। पहले का मुझे नहीं पता कि क्या होता था लेकिन अब बहुत साफ हो गया है। यहां पर इस तरीके की कोई गंदगी नहीं है। यहां पर लोगों को मजबूर या फिर ब्लैकमेल नहीं किया जाता।"

काम्या पंजाबी ने आगे बात करते हुए कहा कि "अगर आप किसी भी रोल में फिट बैठ जाते हो, या फिर आपके पास में टैलेंट है तो आपको शो के लिए चुन लिया जाता है। मेरा मानना है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में टीवी ही सबसे सुरक्षित प्लेटफार्म है। यहां पर कोई भी यौन शोषण नहीं किया जाता। कुछ भी हो, आपसी सहमति के साथ होता है।"

अभिनेत्री ने आगे कहा कि "कोई भी किसी को रोल के वादे पर उनके साथ में सोने के लिए नहीं कहता है। लेकिन कुछ एक्टर महिला विरोधी होते हैं। अगर आप इसको रोकना चाहते हैं और आप इसको पूरी तरीके से साफ कर देते हैं तो इस तरीके की चीजें नहीं होती है। इसके लिए भी किसी को मजबूर नहीं किया जाता है।"

काम्या पंजाबी ने आगे यह भी कहा कि "ऐसा नहीं है कि आपका हाथ लग जाएगा और आप कंफर्टेबल महसूस करने लगोगे। अगर आप उनसे यह कहते हैं कि हेलो मुझे यह पसंद नहीं है तो आप इंप्रेस नहीं होंगे। मैंने अपने करियर में ऐसे भी एक्टर देखे हैं जो लड़कियों के लिए पागल हो जाते हैं लेकिन कोई भी किसी को मजबूर नहीं करता है।"

अभिनेत्री ने आगे यह भी कहा कि "मैं ऐसे ही कुछ लोगों को जानती भी हूं जो कहते हैं कि उनके साथ में ऐसी चीजें हो चुकी है। लेकिन फिर भी अगर कोई भी लड़की नहीं चाहेगी तो ऐसा कभी भी नहीं हो सकता। टीवी में ऐसा नहीं होता है और मैं फिल्मों या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में इतना नहीं जानती। लेकिन टीवी में तो बिल्कुल नहीं होता।"

More from Filmibeat

Read more about: kamya punjabi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X