काम्या और संग्राम ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, संग्राम पहुंचे डायरेक्ट फिनाले!
बिग बॉस ने घर के सदस्यों संगाम सिंह, काम्या पंजाबी और एंडी को एक टास्क दिया जिसे जीतने पर उन्हें डायरेक्ट फिनाले में जाने का टिकट मिल सकता था। इस टास्क के दौरान तीनों प्रतिभागियों के एक एक डिब्बे के अंदर सर्वाइक कॉर्ड के सहारे अधिक से अधिक वक्त बिताना था। एंडी सबसे पहेल 19 घंटे इस डिब्बे के अंदर रहकर बाहर आ गये। उसके बाद काम्या पंजाबी और संग्राम दोनों ने 26 घंटे से भी ज्यादा वक्त डिब्बे के अंदर बिताया। काम्या फिर डिब्बे से बाहर आ गयीं लेकिन संग्राम अंत तक टिके रहे और आखिरकार उन्होंने टिकट टू फिनाले जीत लिया।
बिग बॉस ने 26 घंटे डिब्बे के अंदर बिताकर काम्या और संग्राम द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने पर उन्हें बधाई और उनकी तारीफ की। घर के भी सभी सदस्यों ने काम्या और संग्राम के इस साहस की ताली बजाकर काफी सराहना की। बिग बॉस के कंटस्टेंट संग्राम सिंह अब डायरेक्ट फिनाले में पहुंच चुके हैं और घर के बाकी सदस्यों के बीच अब कॉम्पीटीशन और भी बढ़ चुका है। वैसे भी सभी जानते थे कि संग्राम एक टफ कॉम्पीटीटर हैं और उन्हें हराना इतना भी आसान नहीं है। अब देखना है कि ये टफ कॉम्पीटीशन घर के सदस्यों के बीच कौन कौन से नये झगड़े पैदा करता है।


Click it and Unblock the Notifications












