ढलती उम्र में काम्या पंजाबी मे ब्लैक बिकिनी में दिखाया गजब का हुस्न, लोग बोले- दूसरी शादी के बाद...

kamya punjabi bikini look

Kamya Punjabi Bold Video: टेलीविजन एक्ट्रेस काम्या पंजाबी बढ़ती उम्र के साथ बोल्डनेस का दूसरा नाम होती जा रही हैं। अब एक बार फिर से काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया का टेंप्रेचर रेज कर दिया है। काम्या पंजाबी ने अपना लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखने के बाद लग रहा है कि जैसे काम्या कहीं बीच साइड पर वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं। काम्या ने जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है उसमें ये हसीना ब्लैक कलर की बिकिनी में बेहद बोल्ड अंदाज में वेकेशन पर चिल करती दिखाई दे रही हैं।

काम्या पंजाबी ने दिखाया बिकिनी लुक
सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि काम्या ने कई एंगल से अपना लुक फैंस को दिखाया है। काम्या का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनके इस अंदाज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनके इस अंदाज को कुछ ज्यादा ही बोल्ड करार दे रहे हैं।

43 साल की हैं काम्या पंजाबी
बता दें कि काम्या पंजाबी देश भर में अपने फैंस के बीच अपने बोल्ड अंदाज को लेकर ही सबसे ज्यादा मशहूर हैं। काम्या की उम्र 43 साल है। ऐसे में लोगों का कहना है कि काम्या बढ़ती उम्र के साथ और ज्यादा बोल्ड और बेबाक होती जा रही हैं। इसके साथ ही काम्या के बिकिनी लुक्स को देखने के बाद फैंस उनकी इस उम्र पर यकीन भी नहीं कर पाते हैं।

निगेटिव रोल्स के लिए मशहूर हैं काम्या
काम्या को टीवी शोज में निभाए गए अपने नेगेटिव किरदारों के लिए जाना जाता है। काम्या ने छोटे पर्दे पर ही नहीं बड़े पर्दे पर भी अपने अभिनय की झलक दिखाई है। हालांकि पहचान उन्हें छोटे पर्दे से ही मिली। इतना ही नहीं अक्टूबर 2021 में अभिनेत्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में भी शामिल हुई थीं।

काम्या पंजाबी की पहली शादी
टीवी की दुनिया में कदम रखने के दो साल बाद ही 2003 में काम्या पंजाबी ने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के दो साल बाद से ही दोनों के रिश्ते में परेशानियां आने लगी थीं और 2006 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी थी। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया और फिर 2009 में उनकी बेटी का जन्म हुआ। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और शादी के 10 साल बाद दोनों अलग हो गए। तलाक लेने के बाद काम्या को लोगों के ताने भी सुनने पड़े थे, जिसका जिक्र वह कई बार अपने इंटरव्यू में कर चुकी हैं।

Read more about: kamya punjabi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X