बिग बॉस 7 नहीं मगर बहुत कुछ जीतकर गयीं काम्या!
काम्या पंजाबी भले ही बिग बॉस 7 से बाहर हो गयी हैं। लेकिन घर के अंदर उनके बर्ताव और व्यवहार की वजह से घर के सदस्य उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। खासतौर पर एंडी जो कि काम्या के सबसे ज्यादा करीब थे काम्या के जाने से काफी टूट गये और रो पड़े। काम्या ने बिग बॉस के घर में बहुत कुछ पाया और हासिल किया है। सबसे पहले तो वो अपनी लाइफ के इस मुश्किल समय में खुद को संभालने में कामयाब हो पाईं क्योंकि उन्हें घर में नये लोगों के साथ रहने का मौका मिला और उनसे साथ एडजस्ट करते करते वो खुद की मुश्किलों को थोड़ा सा भूल गयीं। काम्या पंजाबी दर्शकों की फेवरेट कंटस्टेंट थीं। लेकिन शायद पिछले दिनों में वो दर्शकों को एंटरटेन करने में नाकामयाब रहीं इसलिए बाहर हो गयीं।
काम्या पंजाबी ने बिग बॉस 7 में रहकर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने खुद के एक स्ट्रॉंग महिला के रुप में साबित किया और ये दिखा दिया कि वो किसी से भी कम नहीं हैं। काम्या भले ही बिग बॉस ना जीत पाई हों लेकिन उन्होंने दर्शको का दिल, कंटस्टेंट की दोस्ती, प्यार बहुत कुछ जीत लिया है। उम्मीद है कि घर से बाहर आने के बाद काम्या अपनी जिदंगी में कई सारे पॉजिटिव बदलाव महसूस करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
