Kamna Pathak Wedding : हप्पू सिंह की पत्नी कामना पाठक ने की ब्वॅायफ्रेंड से शादी, बताई लव स्टोरी !

Kamna Pathak Wedding :टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो हप्पू सिंह की उलटन पलटन में हप्पू सिंह की पत्नी शादी करने जा रही हैं। यह शो की किसी कहानी का हिस्सा नहीं है। बल्कि इस शो की लीड एक्ट्रेस कामना पाठक शादी के बंधन में बंध रही हैं। उन्होंने खुद इस जानकारी मीडिया के साथ शेयर की है। हालांकि उनकी शादी की कोई तस्वीर अभी तक सामने नहीं आयी है। लेकिन एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार कामना पाठक की शादी आज यानी कि 8 दिसंबर को है।
वह मीडिया के कैमरे से दूर परिवार और दोस्तों के बीच यह शादी कर रही हैं। कामना पाठक ने इस बारे में बताया है कि वह अपने बॉयफ्रेंड संदीप श्रीधर के साथ सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। कामना बड़े ही सादगी से अपनी शादी कर रही हैं।पहले दोनों की शादी नागपुर में होगी और फिर इसके बाद इंदौर में शादी के बाद के रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
ई टाइम्स से बातचीत में कामना ने बताया है कि उनके पति संदीप का फिल्मी दुनिया से नाता है। वह एक इंजीनियर भी हैं। संदीप के साथ अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए कामना ने कहा है कि साल 2014 में एक थिएटर प्ले के दौरान हमारी मुलाकात हुई थी। मुझे उनसे पहली नजर में प्यार हो गया था। मैंने उस वक्त इस बारे में उनसे बात नहीं की।
फिर प्ले के लिए होने वाली कई वर्कशॉप में हमारी मुलाकात हुई। कामना ने यह भी बताया कि वह शादी करने के बाद अपने पति के घर यानी कि प्रयागराज ससुराल भी जायेंगी। इसके बाद कुल देवी की पूजा होगी। कामना ने कहा है कि उन्हें काम से केवल 15 दिन का वेकेशन मिला है। इस वजह से उनका कोई भी हनीमून का प्लान नहीं है। कामना अपनी शादी से बेहद खुश हैं वह काफी समय से इस दिन का इंतजार कर रही थीं। बता दें कि हप्पू सिंह की पत्नी की भूमिका में कामना पाठक का किरदार काफी पसंद किया जाता है। वह असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











