तमिल बिग बॉस को कमल हासन की 'हां'...सलमान से तुलना पर दिया ये जवाब
कमस हासन तमिल बिग बॉस होस्ट करने वाले हैं।जानिए सलमान खान से तुलना पर उन्होंने क्या कहा।
कमल ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत सारे किरदार निभाए हैं. लेकिन रियलिटी शो से वह अभी तक दूर ही थे. यह पहली बार होगा जब कमल हासन किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे।टीवी के सबसे बड़े ब्लाॅकबस्टर शो की बात की जाए तो सबसे पहले नाम बिग बॅास का आता है। इस शो की लोकप्रियता यहां तक पहुंच गई है कि बहुत ही जल्द यह शो अपना 11 सीजन लेकर आएगा। इस शो की सबसे बड़ी यूएसपी सलमान खान हैं।
[कैटरीना कैफ की बिकिनी में HOT PICS..देखते रह जाएंगे आप भी ]
हिंदी बिग बॉस कि टीआरपी को देखते हुए कन्नड़ बिग बॉस लॉन्च किया गया था और अब तमिल भी। इसके लिए कमल हासन से बात की गई और उन्होंने शो को होस्ट करने के लिए अपनी हामी भरी है। उन्होंने क्विंट को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत सारे किरदार निभाए हैं।

लेकिन रियलिटी शो से वह अभी तक दूर ही थे। यह पहली बार होगा जब कमल हासन किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे। कमल हासन से जब सलमान खान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, "सलमान बिग बॉस के प्रतिभागियों के साथ बहुत घुल-मिल जाते हैं। वह प्रतिभागियों की मदद भी एक दोस्त की तरह करते हैं। उनमें किसी भी तरह का घमंड नहीं है। बिग बॉस के घर में 'भाई' का असली मतलब सलमान' ही लेकर आए हैं"
साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि फिलहाल वो शाबाश नायडू' और 'विश्वरूप 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आपको बता दें कि कमल हासन के हाथ की हड्डी टूट जाने की वजह से वो आठ महीने से अपने काम से दूर थे और अब जल्द ही वापसी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











