Shock..ब्लॉकबस्टर खान को ऐसा तमाचा..छिड़ गई दंगल
बिग बॅास तमिल के लांच पर कमल हासन ने आमिर खान के बारे में ऐसा कुछ कहा कि सब चौंक गए।
ऐसा महसूस होता है कि बिग बॅास के नाम में ही कंट्रोवर्सी शामिल है। तभी तो सुपरस्टार भी इसका शिकार होने से नहीं बचते हैं।एक तरफ बिग बॅास 11 के होस्ट को लेकर सलमान खान के नाम पर तलवार लटकी हुई है।
वहीं दूसरी तरफ पहली बार कमल हासन बिग बॅास के तमिल वर्जन को होस्ट करने जा रहे हैं। हाल ही में इस शो का शानदार लांच किया गया।

इस दौरान कमल हासन ने एक बार फिर सलमान खान और आमिर खान को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।उन्होंने कहा कि मुझे आमिर खान की तरह सत्यमेव जयते शो से जुड़कर खुद को सामाजिक जिम्मेदार साबित करने की कोई जरुरत नहीं है।
मैं उस इंसान से ज्यादा जिम्मेदार हूं,जिसने सत्यमेव जयते होस्ट किया है। मुझे बिग बास होस्ट करने के लिए किसी तरह का किरदार निभाने की जरुरत नहीं है।
गौरतलब है कि इस शो के सेट पर एक करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। यह शो 25 जून से स्टार विजया पर प्रसारित किया जाएगा।
बहरहाल,हम सभी को तो सलमान खान के बिग बास 11 का इंतजार है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस बार सलमान बतौर होस्ट वापसी करते हैं तो कैसा होगा बिग बास का रंग..यहां देखिए एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications
