सुपरस्टार का चौंकाने वाला बयान..सलमान ईमानदार..लेकिन अमिताभ...
बिग बॉस शो के संबंध में कमल हासन ने सलमान और अमिताभ बच्चन की तुलना की है। आखिर ऐसा क्या है पूरा मामला।
एक तरफ सलमान खान के बिग बॉस और दस का दम को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। वहीं दूसरी तरफ जल्द ही कमल हासन बिग बॉस का तमिल वर्जन होस्ट करने जा रहे हैं।
कमल हासन इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। बतौर होस्ट अपनी नयी शुरुआत को लेकर कमल बिग बॉस हिंदी के सभी सीजन देख रहे हैं।
आपको शायद याद नहीं होगा लेकिन सलमान खान से पहले अमिताभ बच्चन बिग बॉस के शुरुआत के सीजन होस्ट कर चुके हैं।बता दे कि कमल ने बतौर होस्ट सलमान और अमिताभ को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है।

कमल हासन ने कहा है कि मैंने सलमान द्वारा होस्ट किये गए और अमिताभ के होस्ट किए गए बिग बॉस के सीजन देखें हैं।
मुझे सलामन खान बतौर होस्ट ज्यादा बेहतर और ईमानदार लगे ।मैं कुछ ऐसा ही ,लेकिन अलग करने की कोशिश कर रहा हूं।
गौरतलब है कि सलमान खान भी जल्द बिग बॅास 11 की शुरुआत करने वाले हैं। पिछले साल हुई कंट्रोवर्सी के बाद सलमान इस बार बिग बॅास को लेकर बेहद सजग नजर आने वाले हैं। आखिर कैसे । यहां देखें एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications











