सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के दिन क्या हुआ? एक्टर का खुलासा, शहनाज पर बोली बड़ी बात
सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन की खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ कई सेलेब्स को भी चौंका दिया है। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के दौरान शहनाज गिल की तस्वीरों ने फैंस का दिल तोड़ कर रख दिया। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के शादी की खबर भी सामने आयी है।
लेकिन इन सब पर कमाल आर खान यानी कि केआरके ने एक वीडियो जारी कर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिश्ते के साथ ये भी बताया है कि अंतिम संस्कार के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्तों को उनका चेहरा नहीं दिखाया गया।

केआरके ने इस वीडियो में बताया है कि मीडिया रिपोर्ट्स में सुनने में आया है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल की गोद में दम तोड़ा है। ये बिल्कुल सही है। शहनाज ने अपने पिता को बताया था कि सिद्धार्थ शाम को असहज महसूस कर रहा था।

कमाल आर खान ने बताई उस रात की कहानी
सिद्धार्थ ने शहनाज को अपनी कमर थपथपाने के लिए बोला था। सिद्धार्थ शुक्ला ने 3 बजे अपनी आंख खोली तो सिद्धार्थ ने फिर वही शिकायत की। फिर शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को ठंडा पानी पीने को दिया। सुबह जब शहनाज ने सिद्धार्थ को उठाने की कोशिश की तो वो नहीं उठे। शहनाज ने देखा कि सिद्धार्थ कोई हरकत नहीं कर रहा है। शहनाज जोर से चिल्लाई और सिद्धार्थ की मां को बुलाया।केआरके ने ये भी खुलासा किया कि गुरुवार शाम को शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को कहा था कि उन्हें डॅाक्टर के पास जाना चाहिए।

सिद्धार्थ शुक्ला की मां
लेकिन सिद्धार्थ ने डॅाक्टर के पास जाने से इंकार कर दिया। अगर सिद्धार्थ ने शहनाज की बात सुन लिया होता तो वह जिंदा होता। केआरके ने ये भी कहा कि परिवार ने सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्तों को उनका चेहरा नहीं दिखाया।सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने बेटे की मौत पर अधिक रोई नहीं क्योंकि वो आध्यात्मिक हैं। उन्हें इस बात पर विश्वास था कि ऐसा होना है। केआपके ने दावा किया है कि सिद्धार्थ शुक्ला की बॅाडी जब कूपर अस्पताल से शमशान ले जाया गया तो उनका चेहरा किसी को नहीं दिखाया गया।

सिद्धार्थ का चेहरा नहीं दिखाया गया
कमाल आर खान ने आगे कहा कि कई दोस्तों ने सिद्धार्थ का चेहरा देखना चाहा, लेकिन परिवार ने इंकार कर दिया।कोई सिद्धार्थ शुक्ला के चेहरे की तस्वीर ना खींच ले इस वजह से परिवार ने इंकार कर दिया। वहां मौजूद सिद्धार्थ के दोस्तों ने कहा कि उनके पास कैमरा नहीं है। सिद्धार्थ शुक्ला के घरवालों ने इसकी इजाजत नहीं दी। केआरके ने कहा कि मैं इस बात की गारंटी नहीं लेता हूं, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला का चेहरा काला, पीला या नीला पड़ गया। जिसके चलते उनका चेहरा नहीं दिखाया गया। केआरके ने कहा कि शायद यही वजह होगी, वरना चेहरा नहीं दिखाने की कोई वजह नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











