कल्कि कोचलिन ने हॉरर वेब सीरीज़ भ्रम के डायरेक्टर संगीत सिवान को बनाया फैन
Recommended Video
ज़ी5 की आगामी सीरीज़ 'भ्रम' कल्कि कोचलिन अभिनीत एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है। 8 एपिसोड की इस श्रृंखला को शिमला में बड़े पैमाने पर शूट किया गया है और अब अब जल्द रिलीज के लिए तैयार है। सीरीज़ के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा बेहद सरहाया जा रहा है और कल्कि का अभिनय प्रशंसा का पात्र बना हुआ है।
निर्देशक संगीथ सिवन भी कल्कि के अभिनय और हर शॉट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए अभिनेत्री की खूब प्रशंसा कर रहे है। प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने सेट पर अपनी सहजता से निर्देशक को प्रभावित कर लिया है।
के हरि कुमार द्वारा लिखित और संगीथ सिवन द्वारा निर्देशित "भ्रम" 24 अक्टूबर 2019 को विशेष रूप से ज़ी5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है। कल्कि कोचलिन के साथ संजय सुयर, भूमिका चावला, एजाज खान और ओमकार कपूर द्वारा अभिनीत यह 2019 की सबसे बहुप्रतीक्षित श्रृंखला में से एक है।


Click it and Unblock the Notifications