लुक हूज टॉकिंग के सेट पर काजोल अपने करीबी दोस्त निरंजन के साथ

लुक हूज टॉकिंग शो की पहली गेस्ट बनी हैं काजोल जो कि निरंजन की बेहद करीबी दोस्त हैं। हाल ही में जब कॉफी विद करन शो में काजोल गेस्ट बनकर आई थीं तो निरंजन ने उनके करीबी दोस्त होने के नाते काजोल से जुड़ी कई सारी इंटरेस्टिंग बातें भी शेयर कीं। निरंजन करन जौहर के भी काफी करीबी दोस्त हैं और इसीलिए इतने सालों से कॉफी विद करन को निरंजन ही लिखते आए हैं। लेकिन अब निरंजन अपना एक शो लेकर आ रहे हैं और जैसा कि कॉफी विद करन के दर्शकों को शो की स्क्रिप्ट इतनी भाती है तो यकीनन निरंजन अपने शो को भी उतना ही इंटरेस्टिंग बनाकर पेश करने वाले हैं।
इस शो को लेकर दर्शक भी बेहद उत्साहित हैं। खासतौर पर युवा जो कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से जुड़ी हर एक छोटी से छोटी बात तक जानने के लिए इन टॉक शो को सुनना और देखना पसंद करते हैं। काजोल जो कि आज इतने सालों बाद भी अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं उनका शो के पहले ही एपिसोड मे आना वाकई शो को एक बेहतरीन शुरुआत देगा। तो देखते हैं कि निरंजन का शो टीआरपी के मामले में किन किन टॉक शो से टक्कर ले पाता है।


Click it and Unblock the Notifications