ज़ी कॉमेडी शो में स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचेंगे कैलाश खेर, शो में जमकर होगी मस्ती

By Filmibeat Desk

एक ओरए जहां भारत पर महामारी का खतरा अब भी मंडरा रहा हैए वहीं ज़ी टीवी अपने नए रियलिटी शोए ज़ी कॉमेडी शो के जरिए अपने दर्शकों को तनाव से दूर ले जाने का प्रयास कर रहा है। जहां इस शो ने देश के हर परिवार को भारत के टॉप कॉमेडियन्स के साथ हंसने खिलखिलाने और अपनी परेशानी भूल जाने का मौका दियाए वहीं इस वीकेंड कैलाश खेर अपने शानदार गानों और दिलचस्प खुलासों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे।

यह लेजेंडरी सिंगर इस मौके पर स्पेशल गेस्ट थेए लेकिन सेट पर वो अकेले गेस्ट नहीं होंगे। इस वीकेंड ज़ी कॉमेडी शो ने उन लोगों को भी हंसी का डोज़ देने का फैसला कियाए जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है यानी हमारी भारतीय थल सेनाए नौसेना और वायु सेना के भूतपूर्व सैनिकए जो देश की हिफाजत के लिए दिन.रात डटे रहे।

Kailash Kher

जहां इस शो के नए सदस्य मुबीन सौदागर समेत सभी 10 कॉमेडियंस कुछ मजेदार एक्ट्स परफॉर्म करेंगे। वहीं इस शो की लाफिंग बुद्धा फराह खान अपनी हाजिरजवाबी से उन्हें खूब गुदगुदाएंगी। इस दौरान सभी भूतपूर्व सैनिक बेहद खुशनुमा अंदाज में हंसी ऑनए स्ट्रेस गॉन के मूड में नजर आएंगे। हालांकि इस मौके पर मनोरंजन का तड़का लगाते हुए मुबीन सौदागर डॉ संकेत भोसले और सिद्धार्थ सागर एक मुशायरा एक्ट करके सभी को जमकर गुदगुदाएंगे।

इस एक्ट की शूटिंग के दौरान डॉ संकेत भोसले एक स्किट में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की एक्टिंग करते नजर आएंगे और हमें यह कहना होगा कि उन्होंने अपनी इस कला से सभी को बहुत इम्प्रेस किया। उन्होंने ना सिर्फ बखूबी इस किरदार की बारीकियां पकड़ीं बल्कि उनकी कविताएं शायरी डायलॉग डिलीवरी पंचेस और यहां तक कि कॉमिक टाइमिंग भी इतनी बढ़िया थी कि वो इस शो में छा गए। पिछले हफ्ते के बिग लॉस एक्ट के बाद यह दूसरी बार थाए जब उन्होंने ज़ी कॉमेडी शो में जावेद जी की मिमिक्री की थी। फराह ने बताया कि उन्होंने अपने अंकल जावेद अख्तर को यह एक्ट दिखाया थाए जिन्होंने इस पर बड़ा आश्चर्य जताया था।

फराह खान ने बताया जावेद अख्तर के रोल में संकेत मेरा फेवरेट है। उनकी टाइमिंगए पंचेस और सबकुछ बढ़िया था। यह इस शो का यह मेरा फेवरेट किरदार है। वो जावेद अख्तर मेरे अंकल हैं और मैंने उन्हें बचपन से देखा है। मैं कहना चाहूंगी कि संकेत ने सभी बारीकियों को बखूबी पकड़ा। असल में मैंने आपके एक्ट का वीडियो भी उनको भेजा था और इसे देखकर वो बहुत हंसे।ष्ष् जब संकेत की मिमिक्री को लेकर जावेद अख्तर की राय के बारे में पूछा गया तो फराह ने मजाक में कहाए जावेद अख्तर खूब हंसे और उन्होंने कहा कि हम कभी संकेत को उनके सामने ना लाएं (हंसते हुए)।

जहां डॉ संकेत भोसलेए सिद्धार्थ सागर और मुबीन सौदागर का यह एक्ट दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैए वहीं आप भी लाइव ऑडियंस के सामने कैलाश खेर की बाल कविताओं का भी मजा लेना ना भूलें।

तो आप भी दिल खोलकर हंसने और अपना तनाव दूर भगाने के लिए तैयार हो जाइए! देखिए ज़ी कॉमेडी शोए हर शनिवार और रविवार रात 10 बजे सिर्फ ज़ी टीवी पर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X