..................... Kail Sharma fire on Troll said they are unplanned child - Hindi Filmibeat

कपिल शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कहा प्लानिंग के बिना बच्चे पैदा किए गए Shock !

By Prachi Dixit

ट्रोल्स के निशाने पर रहना अब हर सेलिब्रिटी के लिए आम बात है। लेकिन कई बार कभी फिल्म तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर स्टार्स ट्रोल्स के लिए चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा अक्सर कपिल शर्मा के साथ हुआ है।

पिछले साल वह एक नहीं बल्कि कई बार ट्रोल्स का शिकार हुए हैं। इसकी वजह उनकी एक नहीं बल्कि कई कंट्रोवर्सी रही है। हाल ही में एक इवेंट में ट्रोल्स को करारा जवाब कपिल शर्मा ने दिया है।

कपिल से जब पूछा गया कि वह सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को कैसे संभालते हैं। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर तीन प्रकार के फॅालोवर्स होते हैं। एक प्रशंसक। दूसरे प्रशंसक जो आलोचक भी हैं। तीसरी नस्ल वेले यानी कि बेकार लोगों की होती है।

kapil sharma

मैं उन प्रशंसको का धन्यवाद देता हूं जो आपकी कमी बताते हैं। लेकिन तीसरी नस्ल के पाक कोई काम नहीं होता है। वह आगे कहते हैं कि ये लोग बिना प्लानिंग के पैदा हुए बच्चों की तरह हैं। मैं समझ गया हूं कि उन्हें अनदेखा करने का एकमात्र तरीका उन पर ध्यान नहीं देना है। शुरू में मैं प्रतिक्रिया देता था। अब मैं अनदेखा करता हूं। लोगों के पास मुफ्त डेटा है। सोशल मीडिया पर रहकर बकवास करते रहते हैं।

बहरहाल, चलिए आपको बताते हैं कि हाल में कौन सा सेलिब्रिटी ट्रोल्स का निशाना बनना पड़ा वो भी अपने लुक को लेकर..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X