Shweta Kawaatra: मैं 30 घंटे तक एयरपोर्ट पर बेटी के साथ फंस गई, 7 दिन से मेरा सामान गायब है

shwetakawaatra

Shweta Kawaatra:टीवी शो कहानी घर घर की पल्लवी के साथ एक हादसा हुआ है। पल्लवी की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस श्वेता कवात्रा के साथ फ्लाइट में एक ऐसी हरकत हुआ है, जिसका जिक्र उन्होंने अपने वीडियो में किया है। इस वीडियो में श्वेता ने बताया है कि कैसे मुंबई से न्यूयॅार्क जाने में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने इस वीडियो पर अपने खिलाफ हुए गलत बर्ताव को लेकर एयरलाइंस पर भड़ास निकाली है। साथ ही उनके गायब हुए सामान को फिर से देने के लिए इस वीडियो के जरिए बाकी के लोगों से मदद मांगी है। उनका कहना है कि अगर कोई उनकी मदद करेगा तो यह उनके लिए बहुत बड़ा काम हो जाएगा।चलिए देखते हैं कि अपने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने क्या लिखा है। इस वीडियो में श्वेता कवात्रा ने कहा कि हमने मुंबई से ट्रैवल किया था और म्युनिक से हमारी दूसरी फ्लाइट थी। जो कि कैंसिल हो गई।

 26 से 30 घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसी रही

26 से 30 घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसी रही

ऐसे में मैं अपनी बेटी के साथ 26 से 30 घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसी रही। वहां पर हमारी मदद करने वाला कोई नहीं था।श्वेता इसके आगे कहती हैं कि वह चाहते थे कि हमें अगर कुछ सवाल पूछना था तो पांच से छह किलोमीटर लंबी लाइन में लगे।

एयरपोर्ट पर ही रात बितानी पड़ी

एयरपोर्ट पर ही रात बितानी पड़ी

जब मैं वहां पर गई तो उन्होंने मुझे मेरी बेटी के साथ बाहर निकाल दिया। वह बहुत ही रूड थे। श्वेता ने कहा कि उन लोगों ने मेरी बात भी नहीं सुनी और हम लोगों को एयरपोर्ट पर ही रात बितानी पड़ी। श्वेता ने बताया कि उन्होंने हमसे वादा किया था कि अगली फ्लाइट में हमारा सामान आ जाएगा। अब सात दिन हो गए हैं। हमारे सामान का कुछ भी पता नहीं है। यह हमारे लिए पागल करने वाला है।

श्वेता कवात्रा ने मांगी मदद

श्वेता कवात्रा ने मांगी मदद

एक्ट्रेस इसके लिए सहायता मांगी है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई उनकी इस मामले में मदद कर सकता है, को हमारे लिए बहुत अच्छा होगा। बता दें कि श्वेता फिलहाल टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। उन्होंने कहानी घर घर की से फेम हासिल किया।

इंस्टाग्राम पर श्वेता काफी एक्टिव

इंस्टाग्राम पर श्वेता काफी एक्टिव

इसके बाद श्वेता को कुसुम, जस्सी जैसी कोई नहीं , ये मेरी लाइफ है जैसे शो में देखा गया। इंस्टाग्राम पर श्वेता काफी एक्टिव हैं और अपनी बेटी के साथ साथ वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X