Video विलेन बनकर रोमिल चौधरी का धमाकेदार डेब्यू, दीपिका कक्कड़ के साथ ऐसी हरकत
बिग बॅास 12 में रोमिल चौधरी और दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के बीच दुश्मनी देखने को मिली। जहां पर दीपिका ने ये साफ तौर पर कह दिया था कि वह रोमिल पर भरोसा नहीं करती हैं। हालांकि बिग बॅास खत्म होने के साथ लगता है दोनों के बीच की दुश्मनी भी विराम ले चुकी है।
एक बार फिर से दीपिका और रोमिल एक साथ नजर आने वाले हैं। दीपिका के नए शो कहां हम कहां तुम लांच होने के साथ दर्शकों के बीच एक खास जगह बना चुका है। एक एक्ट्रेस और डॅाक्टर के बीच की ये यूनिक लव स्टोरी और दिलचस्प कंटेंट दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने में सफल हो रहा है।

अब कहानी में नया ट्विस्ट लाने के लिए शो में जल्द रोमिल चौधरी की एंट्री होने वाली है। रोमिल इस शो में दीपिका के एक्स बॅायफ्रेंड की भूमिका में दिखाई देंगे। रोमिल इस शो में करण की भूमिका में दिखाई देंगे। जो कि फिर से सोनाक्षी( दीपिका कक्कड़ ) की जिंदगी में जबरदस्ती शामिल होने की कोशिश करेगा।
बता दें कि रोमिल अपने डेब्यू शो में एक विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। रोमिल ने अपनी एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जहां पर वह अपने किरदार का परिचय देते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बिग बॅास फैंस के लिए रोमिल और दीपिका फिर से पर्दे पर दुश्मनी निभाते हुए देखना काफी दिलचस्प होने वाला है । यहां देखिए इसका वीडियो और एक खास रिपोर्ट..
बहरहाल, आपको बताते हैं कि बिग बॅास 12 के बाकी कंटेस्टेंट इस वक्त क्या कर रहे हैं...यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications











