'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा का बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, हाईवे पर ये हरकत कर रहा था आकाश संसवाल

Anjali Arora Boy Arrested: 'कच्चा बादाम गर्ल' के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा को भला कौन नहीं जानता है। इस वक्त उनको लेकर तो नहीं बल्कि उनके बॉयफ्रेंड को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आकाश को पुलिस की गिरफ्त में देखा जा सकता है।

Anjali Arora

अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड का नाम आकाश संसवाल है जो कि अक्सर सोशल मीडिया पर धमाका करते रहते हैं। कई वीडियोज में वो अंजलि अरोड़ा के साथ भी दिखाई देते हैं। अब आकाश को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इस वीडियो को Kuldeep Yadav नाम के अकाउंट से साझा किया गया है।

क्यों हुई गिरफ्तारी

जानकारी की मुताबिक आकाश संसवाल गैरकानूनी ढंग से हाईवे पर घूम रहे थे। जी हां, उन्होने इस दौरान पूर्व सांसद का पास दिखाया और स्कॉर्पियो वाहन से हाईवे पर घूमते रहे। इसी को लेकर उनपर शिकंजा कसा गया है और गिरफ्तारी किया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि आकाश कोतवाली जनपद मेरठ के बाहर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले में ना तो अंजलि और ना आकाश का रिएक्शन आया है। देखने वाली बात होगी कि वो अपनी सफाई में क्या कहते हैं। फिलहाल वो काफी समय से अंजलि के साथ रील बनाते हुए नहीं नजर आए हैं। कहा जाता है कि आकाश की नेटवर्थ अंजलि से काफी कम है और दोनों की शादी को लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं।

लोगों ने किए कमेंट्स

गिरफ्तारी के वीडियो के सामने आने के बाद लोग आकाश संसवाल को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं और फर्जी भौकाल दिखाने को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं। अंजलि के साथ नाम जुड़ने के बाद चर्चा में आए आकाश संसवाल इस वक्त काफी मशहूर हैं जबकि आज से कुछ समय पहले उनको कोई नहीं जानता था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: anjali arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X