इस स्टार का करारा जवाब,मुझे KHAN की जरूरत नहीं,आप जाकर चाय पीजिए
सोशल मीडिया पर कई बार सेलिब्रिटी को अपनी पहचान को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ता है। हाल ही में ऐसा कुछ बजरंगी भाईजान के डायरेक्टर कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर के साथ।मिनी टीवी की लोकप्रिय होस्ट हैं।
कुछ यूजर्स ने उन्हें मुस्लिम डायरेक्टर से शादी करने पर खरी खोटी सुनाई है। एक यूजर ने लिखा है कि आप पहले अपना सरनेम बदलो।

अब आप माथुर नहीं हो। तुमने मुस्लिम कबीर खान से शादी की है। बेवकूफ बनाना बंद करो।तुम अब अल्लाह को फॅालो करती हो।
जवाब देते हुए मिनी ने लिखा है कि तुम्हें पता होना चाहिए कि मेरे देश के कानून के मुताबिक हिंदु को मुस्लिम से शादी करने के लिए धर्म बदलने की जरुरत नहीं पड़ती है।
वह आगे कहती हैं कि मुझे अपनी पहचान पर गर्व है। मेरे पति भी ऐसा ही महसूस करते हैं। तुम्हारी तरह नहीं हैं। हम एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं।
आप जाकर चाय पीजिए। वहीं एक के जवाब देते हुए कहा है कि ताऊ तेरी जेब से क्या जा रहा है। पहले अपनी आईडी तो ठीक करलो। ट्रोल आर्मी लिखकर एक सुंदर फोटो डालो।
गौरतलब है कि मिनी यहीं पर नहीं थमी। सलाह देते हुए कहा कि अब सोने के लिए चले जाओ।अपनी मां और बहन के पास जाकर बैठो और उन्हें बताओ कि तुमने उनके जैसे ही महिला का अपमान किया है।तुम्हें इसके लिए पैसे मिलते हैं।
बहरहाल,यहां देखिए टीवी की वो सुपरस्टार जोड़ी जिनके प्यार के किस्से काफी लोकप्रिय हैं और जो आपको हैरान कर देंगे...


Click it and Unblock the Notifications











