'द फॉरगॉटन आर्मी' के विशाल म्यूजिक इवेंट में 1000 से अधिक संगीतकार करेंगे लाइव परफॉर्म!

अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया की 'द फॉरगॉटन आर्मी' जल्द अपनी रिलीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह भारत में निर्मित सबसे बड़ी सीरीज है, जिसमें सनी कौशल और शारवरी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि 'द फॉरगॉटन आर्मी' के निर्माताओं द्वारा एक विशाल लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया जा रहा है।

इस शुक्रवार मुम्बई में आयोजित होने वाले सबसे बड़े म्यूजिक इवेंट में 1000 संगीतकार और प्रीतम सीरीज़ के एल्बम पर अपनी लाइव परफॉर्मेंस के साथ जनता को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। यह अब तक का सबसे बड़ा म्यूजिक इवेंट होने वाले है जिसमें कई अनुभवी संगीतकार अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। इस खास अवसर पर सीरीज की मुख्य जोड़ी सनी कौशल और शारवरी सहित कबीर खान भी मौजूद रहेंगे।

The Forgotten Army

हाल ही में, वेब सीरीज़ का टाइटल ट्रैक 'आज़ादी के लिए' रिलीज़ किया गया है जिसने देश की जनता के दिलों में खास जगह बना ली है। यह गाना प्रीतम द्वारा कंपोज़ किया गया है। वही, अरिजीत सिंह और तुषार जोशी की भावपूर्ण आवाज़ के साथ श्लोक लाल और कौसर मुनीर द्वारा लिखित है।

गौरतलब है कि यह सीरीज उन स्वतंत्रता सेनानियों की अनकही कहानी है जिन्होंने भारत की आजादी के लिए गोलियों से संघर्ष की जंग लड़ी थी। 'द फॉरगॉटन आर्मी - अजादी के लिए' दर्शकों को उस दौर में वापस ले जाएगी, जहाँ भारतीय स्वतंत्रता ने संघर्ष की लड़ाई लड़ी थी और 55,000 सैनिकों के बलिदान ने हमारी स्वतंत्रता में योगदान दिया था।

अनुभवी फिल्म निर्माता कबीर खान द्वारा निर्मित और निर्देशित, 'द फॉरगॉटन आर्मी - आज़ादी के लिए' 24 जनवरी 2020 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X