सलमान के साथ फ्लॅाप,अब 100 करोड़ का तगड़ा प्रोजेक्ट फाइनल,बिना सलमान !
ट्यूबलाइट की असफलता को एक तरफ छोड़ते हुए इन दिनों कबीर खान अपनी वेबसीरीज की तैयारी में जुट गए हैं। उनकी इस वेबसीरीज का नाम The Forgotten Army होगा।
यह सीरीज सुभाषचंद्र बोस के आजाद हिंद सेना पर केंद्रीत होगी। इतिहास में इसका जिक्र है कि आजद हिंद सेना पहली ऐसी आर्मी थी जिसमें महिला सैनिक भी शामिल थी। इसे रानी झांसी रेजिमेंट का नाम दिया गया था।

सलमान खान के ना होने के बावजूद कबीर अपनी इस पहली वेबसीरीज के लिए बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं। ऐसी खबर है कि 100 करोड़ से अधिक बजट के साथ इस वेबसीरीज का निर्माण किया जा रहा है।
इस वेबसीरीज को 8 मिनी सीरीज के तौर पर पेश किया जाएगा। एक बड़ी अमेरिकन कपंनी ने इस वेबसीरीज के हर एपिसोड के लिए कबीर को 10 करोड़ के करीब का बजट देने की योजना बनाई है।
गौरतलब है कि इस वेबसीरीज में कास्टिंग के आधार पर मसान फेम विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। इस वेब सीरीज की शूटिंग काफी समय से चल रही है।अब तक लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि अब तक कि ऐसी कौन सी वेब सीरीज हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया था। आइए जानते हैं मस्ट वॅाच वेब सीरीज के बारे में। यहां देखें उनकी एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications












