1.5 लाख से ज्यादा शेयर, वायरल प्राइवेट वीडियो देख लोग मांगने लगे लिंक, फेमस कपल ने खुद जो कहा, उससे मचा हंगामा
Justin D'Cruz Sakshi Srinivas private video truth: Splitsvilla X4 के कंटेस्टेंट जस्टिन डी'क्रूज और साक्षी श्रीनिवास इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इंटरनेट पर इस वीडियो को लेकर अफवाह फैल गई कि दोनों का कोई 'प्राइवेट MMS' लीक हो गया है।

देखते ही देखते सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें करने लगे और कथित वीडियो के लिंक भी मांगने लगे।
कपल ने खुद बताई सच्चाई
दरअसल, वायरल वीडियो में जस्टिन और साक्षी एक-दूसरे से काफी फ्रेंडली अंदाज में बात करते दिख रहे थे। इसी वजह से कुछ लोगों ने बिना सच्चाई जाने इसे गलत तरीके से पेश करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख दोनों ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई।
जस्टिन ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
वीडियो वायरल होने के कुछ दिन बाद जस्टिन ने सोशल मीडिया पर एक क्लैरिफिकेशन वीडियो शेयर किया। उन्होंने साफ कहा कि जो वीडियो फैलाया जा रहा है, वह कोई MMS नहीं है। यह उनके किसी पुराने व्लॉग की एक छोटी सी क्लिप है, जिसे गलत मतलब में वायरल किया गया।
जस्टिन ने कहा कि लोग उनके और साक्षी के नाम पर फर्जी लिंक शेयर कर रहे हैं, जबकि उस वीडियो में कुछ भी गलत या आपत्तिजनक नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि जिज्ञासा में उन्होंने खुद उस कथित लिंक को देखा और यह जानकर हैरान रह गए कि उस पर लाखों शेयर हो चुके हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी झूठी बातों पर ध्यान न दें और बिना सच्चाई जाने किसी भी कंटेंट को आगे न फैलाएं।
अफवाहें फैलाने वालों पर नाराजगी
जस्टिन ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर बिना जांच-पड़ताल के गलत बातें बहुत तेजी से फैल जाती हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि फर्जी खबरों की जगह उनके अच्छे और मेहनत से बनाए गए कंटेंट को सपोर्ट करें।


Click it and Unblock the Notifications











