जूही परमार बनी बिग बॉस सीजन पांच की विजेता

जैसा कि आप सब जानते ही होगें कि बिग बॉस सीजन पांच के ग्रैंड फिनाले में जीत के लिए पांच प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर थी जिनमें से अमर उपाध्याय, आकाशदीप सहगल (स्काइ) और सिद्धार्थ भारद्वाज सभी एक-एक कर बाहर हो गए। अंतिम दौर में जूही और महक शेष रहीं।
शो के प्रस्तोता सलमान खान और संजय दत्त ने जूही परमार को विजेता घोषित कर उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। जूही छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक कुमकुम में शीर्ष किरदार अदा करके दशर्कों के बीच पहले ही पहचान बना चुकी हैं। वहीं अगर महक चहल की बात करें तो वह मॉडलिंग करती हैं और उन्हें सलमान की फिल्म वॉन्टेड में भी देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications