इन हसीनाओं ने 20s में किया टीवी पर राज, अब सालों बाद लुक देख हो जाओगे हैरान

these 20s tv actresses looks changed see their latest photos

Popular 20s TV Actresses: इस वक्त टीवी इंडस्ट्री पर रूपाली गांगुली और श्रद्धा आर्या जैसी हसीनाएं राज कर रही है। जिनकी एक्टिंग का हर कोई मुरीद हो चुका है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी पुरानी अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी एक्टिंग के चलते सीरियल की टीआरपी टॉप पर चली जाती थी। इस लिस्ट में जूही परमार से लेकर आमना शरीफ तक का नाम शुमार है।

संगीता घोष

संगीता घोष टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और उन्होंने अपने एक्टिंग से लोगों का दिल जीत है। अभिनेत्री को 'देश में निकला होगा चांद' सीरियल में देखा गया था। एक वक्त पर वह अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा का विषय बनी नजर आती थी। लेकिन अभी के वक्त में उन्हें ज्यादातर मां के रोल मिलते हैं।

गीतांजलि टिकेकर

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री गीतांजलि टिकेकर आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में अपर्णा का किरदार निभा कर हर किसी का दिल जीत लिया था। लेकिन अब उनका लुक इतना ज्यादा बदल चुका है कि हर कोई उन्हें पहचानने में चूक जाता है।

जूही परमार

जूही परमार भी टीवी जूही परमार भी टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने सीरियल 'कुमकुम' से हर किसी का दिल जीत। अब एक्ट्रेस पहले के मुकाबले और भी ज्यादा खूबसूरत हो चुकी है।

शुभांगी अत्रे

'कस्तूरी' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली शुभांगी अत्रे आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और उनका पूरा का पूरा लुक बदल चुका है। अभी के वक्त में वह 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही है।

आमना शरीफ

एक वक्त हुआ करता था जब आमना शरीफ का सिक्का टीवी इंडस्ट्री में चलता था। उन्होंने शो 'कहीं तो होगा' से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। आज भी वह नई-नई हसीनाओं को टक्कर देने की हिम्मत रखती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sangeeta ghosh television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X